कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

लंबित राजस्व प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए
जशपुरनगर 02 जुलाई 2024/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में अविवादित बंटवारा, नामांतरण और सीमांकन, डायवर्सन, नक्शा बटांकन, भू अर्जन, पीड़ित क्षतिपूर्ति, आरबीसी 6- 4सहित अन्य लंबित राजस्व प्रकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की और लंबित राजस्व प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए।
     उन्होंने कार्यों में प्रगति लाने के लिए पटवारी को लक्ष्य निर्धारित कर लंबित प्रकरणों को समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र तथा स्कूलों का समय-समय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कानून व्यवस्था के प्रति हमेशा अलर्ट रहकर सूचना तंत्र मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कैलेंडर बनाने कहा। बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, सर्व एसडीएम सहित राजस्व विभाग की कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Posts

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*खरीफ फसल की तैयारी और किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के निर्देश* *देरी से न्याय मिलना, न्याय नहीं मिलने के बराबर है* *डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा दंे और समय…

Read more

सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रिमझिम बारिश के बीच मुख्यमंत्री पहुंचे धमतरी के समाधान शिविर में, कमल के हार से मुख्यमंत्री का जोशिला स्वागत धमतरी जिले में सौगातों की बारिश: 213 करोड़ रुपये की लागत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजीयन विभाग की 10 क्रांतिकारी सुविधाएं शासन के नवाचार का एक उम्दा उदाहरण : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

पंजीयन विभाग की 10 क्रांतिकारी सुविधाएं शासन के नवाचार का एक उम्दा उदाहरण : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

नगर पंचायत कुरूद को मिली 8 करोड़ से अधिक की सौगात

नगर पंचायत कुरूद को मिली 8 करोड़ से अधिक की सौगात

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रानी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण की जीवंत प्रतीक: मंत्री राजवाड़े

रानी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण की जीवंत प्रतीक: मंत्री राजवाड़े

रोटरी इंटरेक्ट के युवाओं ने रोटरी कौशल कंप्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र को दान किये तीन कंप्यूटर