उल्टी एवं दस्त संक्रमित क्षेत्रों के लिए  स्वास्थ्य विभाग द्वारा कॉम्बैट टीम गठित – IMNB NEWS AGENCY

उल्टी एवं दस्त संक्रमित क्षेत्रों के लिए  स्वास्थ्य विभाग द्वारा कॉम्बैट टीम गठित

– संक्रमित क्षेत्रों में उचित प्रबंधन के लिए अस्पतालों को किया गया है सूचित

दुर्ग 24 नवम्बर 2022/ जिले  के कुछ क्षेत्रों में उल्टी एवं दस्त के प्रकरण सामने आए हैं। वर्तमान में शहरी खंड चिकित्सा अधिकारी  ने बताया कि शहरी क्षेत्र में कुल 48 प्रकरण पाए गए हैं, जिसमें विन्दानगर में 17, जेपी नगर में 16, संतोषी पारा में 2  अन्य आंकड़ों में 5 मरीजों का इलाज घर पर चल रहा है और 5 मरीज बीमारी से रिकवर कर गए हैं। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठ धाम, सिविल अस्पताल सुपेला भिलाई, एसएस हॉस्पिटल भिलाई, जिला चिकित्सालय दुर्ग, स्पर्श हॉस्पिटल भिलाई, अंबे हॉस्पिटल पावर हाउस और बीएम शाह हॉस्पिटल भिलाई  में  वर्तमान में कुल 42  मरीज भर्ती हैं।  जिला प्रशासन मुस्तैदी के साथ इसकी रोकथाम की दिशा में सकारात्मक कदम उठा रहा है। कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग  आपसी समन्वय स्थापित कर संक्रमित क्षेत्रों का चिन्हांकन कर रहे हैं और इसकी रोकथाम के लिए उचित प्रबंधन नीति पर कार्य कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा  संक्रमित क्षेत्रों  में स्क्रीनिंग करने के लिए सुपरवाईजर, मितानिन व  कॉम्बैट टीम का गठन कर किया गया है।इसके अलावा  क्षेत्र के आसपास के अस्पतालों को भी संक्रमण के संबंध में जानकारी उपलब्ध करा दी गई है ताकि वह बेहतर से बेहतर प्रबंधन आने वाले मरीजों को उपलब्ध करा सकें।

Related Posts

जल संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा भू-जल संवर्धन मिशन – विष्णु देव साय

*मुख्यमंत्री ने भू-जल संवर्धन मिशन का किया शुभारंभ, भू-जल और वर्षा जल संरक्षण पर शहरों में होंगे प्रभावी काम* *हाइड्रोलॉजिस्ट्स, कॉलोनाइजर्स, उद्योग समूह, राज्य शासन के विभिन्न विभागों और विशेषज्ञों…

Read more

निगम आयोगों में पूर्व में प्रस्तावित नियुक्तियों में हुआ आंशिक संशोधन

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने निगम/मंडल/आयोग में नियुक्त अध्यक्षों एवं उपाध्यक्ष को दी शुभकामनाएं* रायपुर 20 मई 2025/ राज्य शासन द्वारा निगम आयोगों में पूर्व में प्रस्तावित नियुक्तियों में…

Read more

You Missed

जल संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा भू-जल संवर्धन मिशन – विष्णु देव साय

जल संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा भू-जल संवर्धन मिशन – विष्णु देव साय

उद्योग मंत्री देवांगन कोरबा में आयोजित सुशासन तिहार में होंगे शामिल

उद्योग मंत्री देवांगन कोरबा में आयोजित सुशासन तिहार में होंगे शामिल

हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने बस्तर एवं तोकापाल ब्लॉक के स्कूलों में समर कैंप का लिया जायजा

कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने बस्तर एवं तोकापाल ब्लॉक के स्कूलों में समर कैंप का लिया जायजा

बस्तर जिले से 12697 परीक्षार्थी होंगे प्री-बीएड एवं प्री-डीएलएड परीक्षा में शामिल

बस्तर जिले से 12697 परीक्षार्थी होंगे प्री-बीएड एवं प्री-डीएलएड परीक्षा में शामिल

जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक आज

जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक आज