भाजपा की तुलना हनुमान जी से करना हनुमान जी का अपमान – कांग्रेस

*पहले भगवान राम के नाम पर दुकानदारी किया अब राम भक्त हनुमान का अपमान कर रहे*

रायपुर/06 अप्रैल 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भाजपा की तुलना हनुमान जी से किये जाने पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आपत्ति जताते हुये कहा कि यह श्री राम भक्त हनुमान जी का अपमान है। मोदी और भाजपा अपने बयान के लिये जनता से माफी मांगे। इसके पहले भाजपा भगवान राम के नाम पर राजनैतिक दुकानदारी कर रही थी, अब भाजपा की तुलना हनुमान जी से करके हिन्दू धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि किस आधार पर मोदी भाजपा की तुलना हनुमान जी से कर रहे है। हनुमान जी संकट मोचन हैं, दीन दुखियों की पीड़ा हरते हैं, वे पीड़ित मानवता के तारणहार हैं। उन्होंने भगवान राम की सेवा को अपने जीवन का आधार बना लिया था। भाजपा तो सत्ता प्राप्ति के लिये समाज में जहर घोलने का काम करती है। धर्म से धर्म को लड़वाती है। हनुमान जी के लिये भगवान श्रीराम आराध्य थे। भाजपा के लिये राम वोटों के ध्रुवीकरण का साधन। भाजपा दल नहीं दलदल है। भाजपा जैसे दलदल की तुलना हिन्दुओं के आराध्य से करना सर्वथा अस्वीकार्य है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जो राजनैतिक दल और नेता अपनी जनता से झूठ बोले, जनता से वादाखिलाफी करे वह हनुमान कैसे हो सकता है? भाजपा ने देश के युवाओं से हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वायदा किया था, किसानों से उनकी आय दुगुनी करने का वायदा किया था। देश की जनता से 100 दिन में महंगाई कम करने का वायदा किया था, हर नागरिक के खाते में 15 लाख देने का वायदा किया था, मोदी बतायें कितने वायदों को पूरा किया? भाजपा जैसे अधम और झूठ बोलने वाले संगठन का राम भक्त हनुमान से तुलना हो ही नहीं सकती। भाजपा हनुमान जी के नाखून का दशांश भी नहीं है।

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं

रायपुर 9 जुलाई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु…

Read more

मैनपाट में संपन्न हुआ भाजपा का त्रिदिवसीय सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएँ

जनप्रतिनिधियों के दायित्व निर्वहन में सहायक सिद्ध होगा मैनपाट प्रशिक्षण – मुख्यमंत्री   प्रशिक्षण ही भाजपा की रीढ़ है, यही हमारी कार्यशैली की पहचान है – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…

Read more

You Missed

कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई मेडिकल कॉलेज के स्वशासी प्रबंधकारिणी समिति की बैठक

कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई मेडिकल कॉलेज के स्वशासी प्रबंधकारिणी समिति की बैठक

वन विभाग कवर्धा द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध सफल बेदखली कार्यवाही

वन विभाग कवर्धा द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध सफल बेदखली कार्यवाही

छत्तीसगढ़ में बौद्ध परंपरा की जड़ें अत्यंत गहरी : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में बौद्ध परंपरा की जड़ें अत्यंत गहरी : मुख्यमंत्री साय

विश्व के सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ के पास आगामी सावन सोमवार को निकलेगी भव्य कांवर यात्रा

दस या अधिक श्रमिक रखने वाले दुकान संचालकों को 14 अगस्त तक कराना होगा पंजीयन

दस या अधिक श्रमिक रखने वाले दुकान संचालकों को 14 अगस्त तक कराना होगा पंजीयन

प्राकृतिक आपदा से जनहानि पर प्रभावित परिजनों हेतु 04 लाख की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

प्राकृतिक आपदा से जनहानि पर प्रभावित परिजनों हेतु 04 लाख की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत