कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने भाजपा को दिखाया आईना

मोदी राज में देश में 28 करोड़ लोग गरीबी के गर्त में, भूपेश राज में छत्तीसगढ़ में 40 लाख गरीबी रेखा से ऊपर आये*

रायपुर/09 सितंबर 2023। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भाजपा को आईना दिखा कर गये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष की सभा के बाद भाजपा बौखला गयी है। मोदी सरकार के कुशासन वायदा खिलाफी को उठाकर खड़गे जी ने देश के आम आदमी की समस्याओं को आवाज दिया। उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ में ईडी, आईटी के दुरूपयोग के खिलाफ आवाज उठाकर कांग्रेस अध्यक्ष ने बता दिया कि भाजपा की इन अलोकतांत्रिक गतिविधियों को कांग्रेस जनता के बीच लेकर जायेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ मॉडल की तारीफ कर यह भी बता दिया कि आने वाले चुनाव में भाजपा के दुष्प्रचार के खिलाफ कांग्रेस का विकास ही चुनावी मुद्दा होगा। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं व्यक्ति विकास की दिशा में किये गये नीतिगत ठोस उपायों के बदौलत प्रदेश के 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आये है। रमन सरकार के दौरान 40 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते थे। भूपेश सरकार बनने के बाद कृषि क्षेत्र लाभकारी हुआ है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि 74 लाख राशन कार्ड बना है। 44 लाख परिवार बिजली बिल हाफ योजना का लाभ उठा रहे हैं। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना अंतर्गत 377 इंग्लिश मीडियम तथा 349 हिंदी मीडियम के स्कूल आरंभ किये गये हैं। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धि को सहेजने का भी बड़ा काम हुआ है। भांचा राम से जुड़े वन गमन स्थलों को परिपथ के रूप में विकास किया गया है। कौशल्या माता के मंदिर की चर्चा देश दुनिया में है। आदिवासी महोत्सव के माध्यम से अपनी विरासत को सहेजने संवारने का बड़ा काम किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश के 80 प्रतिशत आबादी कृषि कार्यों से जुड़ी हुई है और सरकार ने किसानों के साथ भूमिहीनों को भी आर्थिक मदद की है। भूपेश सरकार की किसानों की कर्जमाफी, बिजली बिल हाफ योजना, किसानों को 5 लाख से अधिक स्थाई पंप कनेक्शन, 65 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी, तेंदूपत्ता का मानक दर 4000 रु. प्रति बोरा, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत धान उत्पादक किसानों को 9 हजार रु. एवं कोदो, कुटकी, रागी, गन्ना, दलहन, तिलहन, फलदार वृक्ष लगाने वाले किसानों को 10 हजार रु. प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि देने, 72 लाख परिवार को राशन कार्ड के माध्यम से चावल देना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना, दाई दीदी क्लिनिक, मजबूत चिकित्सा व्यवस्था, 727 से अधिक स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सरकारी पदों पर भर्ती, चार लाख से अधिक वन अधिकार कानून के अंतर्गत पट्टा, वृद्धा पेंशन निराश्रित और विधवा पेंशन में वृद्धि, महिला स्व सहायता समूह की कर्ज माफी, मनरेगा के अंतर्गत 17 करोड़ से अधिक मानव दिवस में रोजगार देना, नरूवा गरुवा घुरुवा बारी योजना, मिलेट मिशन, गोधन न्याय योजना, दो रु. किलो में गोबर खरीदी, 4 रु. लीटर में गौ मूत्र, 10 हजार से अधिक गोठनों का निर्माण, मछली पालन, कुक्कुट पालन को कृषि का दर्जा देने हर क्षेत्र में ध्यान देना हर वर्ग को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने किये गए कार्यो के कारण ही छत्तीसगढ़ में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर आये है।

Related Posts

बस्तर संभाग में 1611 शालाओं का युक्तियुक्तकरण, अब बच्चों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

रायपुर, 02 जून 2025/ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अनुरूप राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और समावेशी बनाने के उद्देश्य से शालाओं के…

Read more

रेरा का बड़ा फैसला: प्रमोटर को 28 लाख रुपए ब्याज सहित लौटाने का आदेश, आवंटी को मिली राहत

रायपुर, 2 जून 2025/ छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने रियल एस्टेट क्षेत्र में उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में एक अहम फैसला सुनाया है। रेरा ने आशीर्वाद…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सीएम कैंप कार्यालय में दिव्यांग प्रदीप को मिली  बैटरी चलित ट्राई सायकल

सीएम कैंप कार्यालय में दिव्यांग प्रदीप को मिली  बैटरी चलित ट्राई सायकल

’कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के दिए निर्देश

’कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के दिए निर्देश

जिले में 01 जून से अब 7.5 मिमी वर्षा

जिले में 01 जून से अब 7.5 मिमी वर्षा

प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

10 लाख से अधिक के लागत से करडेगा में खेल मैदान का हुआ निर्माण

10 लाख से अधिक के लागत से करडेगा में खेल मैदान का हुआ निर्माण

अपने उद्देश्यों पर सफल रहा सुशासन तिहार, जिले में 98 प्रतिशत से अधिक आवेदनों को हुआ निराकरण

अपने उद्देश्यों पर सफल रहा सुशासन तिहार, जिले में 98 प्रतिशत से अधिक आवेदनों को हुआ निराकरण