इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया

कुलपति डॉ. चंदेल ने दिलायी संविधान पालन की शपथ

रायपुर, 26 नवम्बर 2022। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय मंे आज संविधान दिवस मनाया गया। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कृषि महाविद्यालय रायपुर में आयोजित समारोह में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने भारतीय संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यापर्ण कर भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान हेतु उन्हें नमन किया। इस अवसर पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। कुलपति डॉ. चंदेल ने इस अवसर पर कहा कि 26 नवम्बर 1949 को देश की संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अंगीकृत किया गया। तथा 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान द्वारा जहां हमें अनेक अधिकार प्रदान किये गए हैं वहीं हमें विभिन्न कर्तव्य तथा उत्तरदायित्व भी दिये हैं। हमें भारतीय संविधान की मूल भावना का सम्मान करते हुए अपने अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ अपने कर्तव्यों और उत्तरदायित्वों का भी ईमानदारी एवं निष्ठा से पालन करना चाहिए। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय रायपुर द्वारा विद्यार्थियों के आयोजित रंगोली, पोस्टर, भाषण, निबंध और क्वीज़ प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। समारोह को कृषि महाविद्यालय रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. के.एल. नंदेहा तथा अधिष्ठाता छात्रकल्याण डॉ. जी.के. श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुबुही निषाद ने अतिथियांे के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Posts

साय कैबिनेट में 7 बड़े महत्वपूर्ण फैसले

  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित उनके निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1 मंत्रिपरिषद…

Read more

इजरायल की 50 जेट से बोला हमला, बम बनाने की फैक्ट्री किया तबाह

एजेंसी। इजरायल और ईरान के बीच लगातार हमलों ने न सिर्फ दोनों देशों की जमीनी और हवाई सुरक्षा को हिला दिया है, बल्कि दुनियाभर के देशों की बेचैनी बढ़ा दी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

साय कैबिनेट में 7 बड़े महत्वपूर्ण फैसले

साय कैबिनेट में 7 बड़े महत्वपूर्ण फैसले

इजरायल की 50 जेट से बोला हमला, बम बनाने की फैक्ट्री किया तबाह

इजरायल की 50 जेट से बोला हमला, बम बनाने की फैक्ट्री किया तबाह

ईरान ने इजरायल पर फतह-1 दागने का किया दावा, आवाज से भी तेज है इस हाइपरसोनिक मिसाइल की रफ्तार

ईरान ने इजरायल पर फतह-1 दागने का किया दावा, आवाज से भी तेज है इस हाइपरसोनिक मिसाइल की रफ्तार

लोकतंत्र और राष्ट्रवादी भावना का संरक्षण पत्रकारिता की अहम कड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

लोकतंत्र और राष्ट्रवादी भावना का संरक्षण पत्रकारिता की अहम कड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

योग मिटाए रोग, इसलिए रोज करें योग – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

योग मिटाए रोग, इसलिए रोज करें योग – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन में रामायणकालीन लक्ष्मण बावड़ी को मिला नवजीवन

उज्जैन में रामायणकालीन लक्ष्मण बावड़ी को मिला नवजीवन