नगरीय निकायों को 65.72 करोड़ रुपए की पार्षद निधि आबंटित

*नगरीय प्रशासन विभाग ने चुंगी क्षतिपूर्ति मद में 166 निकायों को जारी की राशि*

रायपुर. 1 जुलाई 2024. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के 166 नगरीय निकायों को चुंगी क्षतिपूर्ति मद के अंतर्गत कुल 65 करोड़ 72 लाख 24 हजार 500 रुपए की पार्षद निधि आबंटित की है। विभाग द्वारा राज्य की 14 नगर निगमों को 21 करोड़ 96 लाख रुपए, 44 नगर पालिकाओं को 19 करोड़ 46 लाख 24 हजार 500 रुपए और 108 नगर पंचायतों को 24 करोड़ 30 लाख रुपए जारी किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति मद के अंतर्गत पार्षद निधि की शेष 50 प्रतिशत राशि जारी की गई है।

नगरीय प्रशासन विभाग ने रायपुर, भिलाई और बिलासपुर नगर निगमों में प्रत्येक को दो करोड़ दस लाख रुपए की पार्षद निधि जारी की है। बिरगांव, धमतरी, रिसाली, भिलाई-चरोदा और चिरमिरी नगर निगमों में प्रत्येक को एक करोड़ 20 लाख रुपए तथा जगदलपुर, रायगढ़ और अंबिकापुर नगर निगमों में प्रत्येक को एक करोड़ 44 लाख रुपए की पार्षद निधि जारी की गई है। विभाग द्वारा दुर्ग नगर निगम को एक करोड़ 80 लाख रुपए, राजनांदगांव को एक करोड़ 53 लाख रुपए तथा कोरबा नगर निगम को दो करोड़ एक लाख रुपए की पार्षद निधि आबंटित की गई है।

चुंगी क्षतिपूर्ति मद में विभाग द्वारा तिल्दा-नेवरा, कोंडागांव, मुंगेली और मनेंद्रगढ़ नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 49 लाख 50 हजार रुपए, गोबरा नवापारा, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कांकेर और दीपका नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 47 लाख 25 हजार रुपए, गरियाबंद, बागबहरा, सरायपाली, अहिवारा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, तखतपुर, रतनपुर, कटघोरा, सारंगढ़, बलरामपुर और शिवपुर चर्चा नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 33 लाख 75 हजार रुपए आबंटित किए गए हैं। बालोद, जामुल, खैरागढ़, अकलतरा, जशपुर नगर, बैकुंठपुर और पंडरिया नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 45 लाख रुपए, कुनकुरी और डोंगरगढ़ नगर पालिकाओं को 54-54 लाख रुपए तथा बड़े बचेली, किरंदुल, सक्ती, खरसिया और सूरजपुर नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 40 लाख 50 हजार रुपए की पार्षद निधि जारी की गई है। विभाग द्वारा आरंग नगर पालिका को 38 लाख 25 हजार रुपए, भाटापारा को 69 लाख 75 हजार रुपए, महासमुंद को 67 लाख 50 हजार रुपए, दल्लीराजहरा और कवर्धा नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 60 लाख 75 हजार रुपए, जांजगीर नगर पालिका को 56 लाख 25 हजार रुपए और चांपा को 60 लाख 74 हजार 500 रुपए की पार्षद निधि आबंटित की गई है।

नगरीय प्रशासन विभाग ने राज्य की 108 नगर पंचायतों में प्रत्येक को 22 लाख 500 रुपए की पार्षद निधि जारी की है। इनमें अभनपुर, खरोरा, कुंरा, माना कैंप, लवन, कसडोल, पलारी, बिलाईगढ़, टुंडरा, सिमगा, भटगांव (सारंगढ़), छुरा, राजिम, फिंगेश्वर, कुरुद, भखारा, मगरलोड, नगरी, आमदी, पिथौरा, बसना, तुमगांव, धमधा, पाटन, उतई, गुरूर, गुंडरदेही, डौंडी, अर्जुंदा, चिखलाकसा, डौंडीलोहारा, परपोड़ी, देवकर, नवागढ़ (बेमेतरा), मारो, खम्हरिया, साजा, बेरला, गंडई, छुईखदान, अंबागढ़-चौकी, डोंगरगांव, छुरिया, पांडातरई, बोड़ला, सहसपुर लोहारा, पिपरिया, केशकाल, फरसगांव, बस्तर, अंतागढ़, पखांजूर, भानुप्रतापपुर, चारामा, नरहरपुर, गीदम, बारसुर, कोंटा, दोरनापाल, भैरमगढ़, भोपालपटनम, कोटा, बोदरी, बिल्हा, गौरेला, पेंड्रा, मल्हार, पथरिया, सरगांव, लोरमी, छुरीकला, पाली, नया बाराद्वार, बलौदा, खरौद, शिबरीनारायण, अड़भार, डभरा, जैजैपुर, सारागांव, नवागढ़, चंद्रपुर, राहौद, धरमजयगढ़, घरघोड़ा, बरमकेला, सरिया, किरोड़ीमल नगर, लैलुंगा, पुसौर, पत्थलगांव, कोतबा, बगीचा, कुनकुरी, कुसमी, रामानुजगंज, राजपुर, वाड्रफनगर, लखनपुर, सीतापुर, प्रेमनगर, प्रतापपुर, भटगांव, जरही, विश्रामपुर, झगराखंड, खोंगापानी और नई लेदरी नगर पंचायत शामिल हैं।

Related Posts

रानी अहिल्याबाई होल्कर का शासन प्रजा कल्याण, राष्ट्र निर्माण और न्याय का स्वर्ण युग – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर मुख्यमंत्री निवास में संगोष्ठी आयोजित* *मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल प्रमुख वक्ता के रूप में हुए…

Read more

गरीब परिवारों को पक्का मकान देकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को कर रहे हैं पूरा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ भैंसा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी साढ़े 3 करोड़ की सौगात भैंसा में नवीन पुलिस चौकी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रानी अहिल्याबाई होल्कर का शासन प्रजा कल्याण, राष्ट्र निर्माण और न्याय का स्वर्ण युग – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रानी अहिल्याबाई होल्कर का शासन प्रजा कल्याण, राष्ट्र निर्माण और न्याय का स्वर्ण युग – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

गरीब परिवारों को पक्का मकान देकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को कर रहे हैं पूरा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गरीब परिवारों को पक्का मकान देकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को कर रहे हैं पूरा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रोजेक्ट युवा : 60 से अधिक युवा सीख रहे एआई की बारीकियां

प्रोजेक्ट युवा : 60 से अधिक युवा सीख रहे एआई की बारीकियां

जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू, किसानों को मिलेगी उन्नत खेती की जानकारी

जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू, किसानों को मिलेगी उन्नत खेती की जानकारी

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मुंबई में व्याख्यान देंगे प्रो.संजय द्विवेदी *हिंदी सेवा के लिए अनेक दिग्गजों का होगा सम्मान

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मुंबई में व्याख्यान देंगे प्रो.संजय द्विवेदी  *हिंदी सेवा के लिए अनेक दिग्गजों का होगा सम्मान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आरंग विकासखंड के ग्राम भैंसा में आयोजित समाधान शिविर में सम्बोधन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आरंग विकासखंड के ग्राम भैंसा में आयोजित समाधान शिविर में सम्बोधन