संस्कारी भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार नहीं होता! (व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा) – IMNB NEWS AGENCY

संस्कारी भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार नहीं होता! (व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा)

देखी, देखी, इन विपक्षियों की चंटई देखी। मोदी जी को भ्रष्ट भी कह रहे हैं। और अगर ईडी-सीबीआइ-आइटी पूछें, तो झट कह देंगे कि हमने कब मोदी जी को भ्रष्ट कहा है। तमिलनाडु वाले स्टालिन साहब कह रहे हैं कि अगर देश में भ्रष्टाचार की कोई यूनिवर्सिटी खुली, तो मोदी जी उसके चांसलर होंगे। चुनावी बांड के जरिए वसूली, भगवा पार्टी की वाशिंग मशीन, रफाल सौदा वगैरह, सब इसी के इशारे हैं। पर चुनाव आयोग पूछेगा, तो वही इंडिया वाले झट से कह देंगे कि न नरेंद्र मोदी को और न सारे मोदियों को, हमने तो भ्रष्ट कहा ही नहीं। हमने तो सिर्फ अनुभव की, विशेष योग्यता की बात की है, जो मोदी जी को किसी भ्रष्टाचार यूनिवर्सिटी के चांसलर के पद के लिए उपयुक्त बनाते हैं।

वैसे भी चुनाव के बाद मोदी जी को दूसरे रोजगार की जरूरत पड़ सकती है और किसी यूनिवर्सिटी की चांसलरी से बेहतर रोजगार दूसरा क्या होगा? हां! अगर गवर्नर लोग तब भी मोदी जी के चलाए हुए चलन पर चलते हुए, विपक्षी राज्यों में सुपर चांसलरी झाड़ते रहें, तब जरूर चांसलरी के साल चैन से गुजारने में मुश्किल हो सकती है। पर कैसी भी हो चांसलरी, झोला उठाकर निकल जाने से तो बेहतर ही है। खैर ये इंडिया वालों की तो फिर भी देखी जाए, पर उनकी देखा-देखी भारत वर्ष के लोग भी जो मोदी जी के राज में भारत के भ्रष्टाचार का विश्व गुरु बन जाने की तस्दीक कर रहे हैं, उसका मोदी जी क्या करेंगे, सिवाए आंख-कान-मुंह बंद कर के, बापू के बंदर बन जाने के।

नये सर्वे में 55 फीसद पब्लिक ने यह एलान कर दिया है कि उनके हिसाब से तो मोदी जी के राज के पिछले पांच साल में भारत में भ्रष्टाचार खूब फला-फूला है। 2019 के चुनाव के मौके पर, ऐसा ही सोचने वाले सिर्फ 40 फीसद थे। दूसरी तरफ, भ्रष्टाचार में भी कमी देखने वाले भक्तों का हिस्सा, जो पिछले चुनाव से पहले 37 फीसद था, इस बार आधा ही रह गया यानी 19 फीसद पर आ गया। और यह हाल तो तब है, जब मीडिया मोदी जी की गोद में अठखेलियां कर रहा था। खैर, मीडिया अगर मीडिया हो जाता, तब भी भ्रष्टाचार यूनिवर्सिटी की मोदी जी की चांसलरी कहीं गयी नहीं थी। मोदी जी का सेवानिवृत्ति के बाद रोजगार का जुगाड़ तो पक्का है।

*(व्यंग्यकार वरिष्ठ पत्रकार और साप्ताहिक ‘लोकलहर’ के संपादक हैं।)*

Related Posts

विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 तक

रायपुर, 19 मई 2025 :भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 तक राष्ट्रीय स्तर पर…

Read more

विष्णु के सुशासन में हो रहा संवाद और समाधान

रायपुर 19 मई 2025 : छत्तीसगढ़ में विष्णु के सुशासन में संवाद और समाधान की कड़ी निरंतर रूप से चल रही है। इस सुशासन की सरकार में केंद्र और राज्य…

Read more

You Missed

विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 तक

विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 तक

विष्णु के सुशासन में हो रहा संवाद और समाधान

विष्णु के सुशासन में हो रहा संवाद और समाधान

महुआ पेड़ की छांव में सुशासन की चौपाल: चुकतीपानी में मुख्यमंत्री का अचानक दौरा, बैगा समुदाय ने जताया आत्मीय स्वागत

महुआ पेड़ की छांव में सुशासन की चौपाल: चुकतीपानी में मुख्यमंत्री का अचानक दौरा, बैगा समुदाय ने जताया आत्मीय स्वागत

मुंगेली जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में बसे ग्राम बिजराकछार में पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सुशासन तिहार के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब

मुंगेली जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में बसे ग्राम बिजराकछार में पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सुशासन तिहार के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुंगेली में नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय का लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुंगेली में नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय का लोकार्पण

मुख्यमंत्री साय ने किया मुंगेली में सीसीटीवी कैमरा नेटवर्क और उन्नत पुलिस कंट्रोल रूम का लोकार्पण

मुख्यमंत्री साय ने किया मुंगेली में सीसीटीवी कैमरा नेटवर्क और उन्नत पुलिस कंट्रोल रूम का लोकार्पण