बस्तर की संस्कृति को बचाने देवगुडिय़ों और घोटूलों का किया जा रहा संरक्षण

0 जीर्णोद्धार के साथ किया जा रहा भूमि का अभिलेखीकरण

जगदलपुर। सांस्कृतिक धरोहरों से परिपूर्ण बस्तर संभाग में शासन की महत्वपूर्ण योजना के तहत संभाग के देवगुड़ी, मातागुड़ी, घोटुल और मृतक स्मारक स्थलों को संरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत बस्तर संभाग में 06 हजार 318 देवगुड़ी, मातागुड़ी, घोटुल और मृतक स्मारक स्थलों को संरक्षित करने के लिए राजस्व अभिलेख में शत प्रतिशत दर्ज कर लिया गया है, जिसमें 02 हजार 481 देवगुड़ी, 02 हजार 935 मातागुड़ी, 564 घोटुल और 338 प्राचीन मृतक स्मारक शामिल हैं। देवगुड़ी और मातागुडिय़ों के लिए साथ ही घोटुलों के जीर्णोद्धार और सौन्दर्यीकरण के लिए न्यूनतम 5-5 लाख रुपए की स्वीकृति भी शासन द्वारा प्रदान की गई है। संभाग आयुक्त श्री श्याम धावड़े ने इन स्थलों को संरक्षित करने के लिए देवी-देवताओं के नाम पर 3-1 (ठ) के तहत सामुदायिक वनाधिकार पत्र जारी कर सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने के साथ-साथ देवस्थल परिसर में फलदार-छायादार पौधारोपण व संरक्षण पर जोर दिया है। इसके साथ ही संभाग में 20 हजार 101 बैगा, मांझी, चालकी, सिरहा, गुनिया, गायता, पुजारी, बजनिया, अटपहरिया का पंजीयन किया गया है, जो बस्तर की लोक परंपराएं, रीति नीति व विशिष्ट संस्कृति के संरक्षण में निरंतर अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रहे हैं। शासन द्वारा उन्हें राजीव गांधी भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है।

Related Posts

सौर ऊर्जा से जगमगाया बस्तर का बेस्ट टूरिज्म विलेज धुड़मारास

*बस्तर का धुड़मारास गांव बना विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल* *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से गांव में सौर ऊर्जा परियोजनाओं का हुआ क्रियान्वयन* रायपुर, 09 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य…

Read more

गुरु पूर्णिमा पर सुरेश्वर महादेव पीठ में अनेक कार्यक्रम

आप सभी भक्तों को अत्यंत हर्ष के साथ सूचित करते हैं कि दिनांक 10 जुलाई 2025 सोमवार को गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया जाना है कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे…

Read more

You Missed

संपर्क टूटे गांवों में अधिकारियों ने किया निरीक्षण

संपर्क टूटे गांवों में अधिकारियों ने किया निरीक्षण

कलेक्टर, एसपी और डीएफओ ने किया डोकाल गांव का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कलेक्टर, एसपी और डीएफओ ने किया डोकाल गांव का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

युक्तियुक्तकरण नीति से बदली तस्वीर, हाई स्कूल मरार कसही बाहरा में लौटी शिक्षा की रौनक

युक्तियुक्तकरण नीति से बदली तस्वीर, हाई स्कूल मरार कसही बाहरा में लौटी शिक्षा की रौनक

डॉक्टर दंपत्ति हत्याकांड में कहानी दोहराई गई, आरोपी को पुलिस ने लेकर किया घटनास्थल पर सीन रीक्रिएशन

डॉक्टर दंपत्ति हत्याकांड में कहानी दोहराई गई, आरोपी को पुलिस ने लेकर किया घटनास्थल पर सीन रीक्रिएशन

सभी को हँसाने वाला कवि हमें रुलाकर चला गया – मुख्यमंत्री साय

सभी को हँसाने वाला कवि हमें रुलाकर चला गया – मुख्यमंत्री साय

कृषक उन्नति योजना से अब खरीफ में दलहन-तिलहन, मक्का तथा लघु धान्य फसलों का उत्पादन करने वाले कृषकों को मिलेगा आदान सहायता राशि का लाभ

कृषक उन्नति योजना से अब खरीफ में दलहन-तिलहन, मक्का तथा लघु धान्य फसलों का उत्पादन करने वाले कृषकों को मिलेगा आदान सहायता राशि का लाभ