धमतरी : अवैध रेत परिवहन में लगे 8 हाइवा, 2 ट्रक और 1 जे सी बी किया गया जप्त

धमतरी 15 मई 2024/ कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में अवैध रेत खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में बीते दिन राजस्व तथा खनिज अमला द्वारा धमतरी विकासखंड के ग्राम दोनर मे निरीक्षण किया गया। इस दौरान बिना वैध दस्तावेज के रेत परिवहन करते  8 हाइवा, 2 ट्रक और 1 जे सी बी जप्त किया गया। वाहनों को कंपोजिट भवन के पास रखा गया है।


जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त सभी प्रकरणों में छ.ग. गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी। पूर्व में भी जिले के खनिज ठेकेदारो, खनिज परिवहनकर्ताओं को भी निर्देशित किया गया है कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज उत्खनन / परिवहन / भण्डारण / करना दण्डनीय अपराध है। अतः अवैध उत्खनन / परिवहन कर्ताओं के विरूद्ध इसी प्रकार का कृत्य करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन / परिवहन/भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमलों एवं राजस्व अमला द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच किया जावेगा।

Related Posts

मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

*निर्माण श्रमिकों के खाते में 19.71 करोड़ रूपए की राशि की जाएगी अंतरित* *न्यू सर्किट हॉउस, रायपुर में 15 जून को होगा कार्यक्रम* रायपुर, 13 जून 2025/ मुख्यमंत्री नोनी बाबू…

Read more

छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होगा शाला प्रवेश उत्सव

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों से की सहभागिता की अपील* *शिक्षा को जनअभियान बनाने की दिशा में राज्य सरकार की नई पहल* रायपुर, 13 जून 2025/ छत्तीसगढ़ में आगामी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रगतिशील छग सतनामी समाज के 1442  मतदाता 29 जून को करेंगे प्रदेश पदाधिकारियों चुनाव

प्रगतिशील छग सतनामी समाज के 1442  मतदाता 29 जून को करेंगे प्रदेश पदाधिकारियों चुनाव

मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

विश्व रक्तदाता दिवस पर विशेष –

जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से राज्य में विशेष अभियान

जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से राज्य में विशेष अभियान

शिक्षा और स्वास्थ्य के समन्वय से संवरेंगे बच्चों के भविष्य

शिक्षा और स्वास्थ्य के समन्वय से संवरेंगे बच्चों के भविष्य

छत्तीसगढ़ में सीबीजी प्लांट स्थापना के लिए 100 करोड़ का निवेश, रायपुर में हुआ त्रिपक्षीय समझौता

छत्तीसगढ़ में सीबीजी प्लांट स्थापना के लिए 100 करोड़ का निवेश, रायपुर में हुआ त्रिपक्षीय समझौता