धमतरी : कलेक्टर नम्रता गांधी की पहल पर भखारा की पेयजल समस्या का हुआ निराकरण – IMNB NEWS AGENCY

धमतरी : कलेक्टर नम्रता गांधी की पहल पर भखारा की पेयजल समस्या का हुआ निराकरण

धमतरी 10 मई 2024/ नगर पंचायत भखारा में पिछले कई सालों से गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या हो रही थी। इसकी जानकारी यहां के वासियों ने कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी को दी। जल संकट को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने इसका हल निकालने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस निर्देश के परिपालन में अपर कलेक्टर श्री जी.आर.मरकाम के साथ तहसीलदार भखारा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत भखारा, सहायक अभियंता जल संसाधन विभाग और छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल के अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। इसके बाद गंगरेल नहर से सिलघट एनीकट तक पानी पहुंचाने का विकल्प तलाशा गया और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई। नहर के पानी को सिलघट एनीकट के पास नगरपंचायत के इनटेक वेल के माध्यम से वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाकर वॉटर ट्रीटमेंट करते हुए पिछले दिनों से भखारा नगरवासियों को पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई है। इस तरह नगर पंचायत क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो गया।

Related Posts

गुरु पूर्णिमा महिला मोर्चा पहुंची मंदिर मठ धर्म गुरुओं से लिया आशीर्वाद

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय शालिनी राजपूत जी के नेतृत्व में आज गुरु पूर्णिमा के अवसर में छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों में गुरु शिष्य परंपरा के अंतर्गत…

Read more

संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा ने किया बिहान की गतिविधियों का अवलोकन

*महिलाओं को आजीविका गतिविधियों, ई-कॉमर्स और प्रशिक्षण से जोड़ने के दिए निर्देश* धमतरी, 10 जुलाई 2025 / भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती स्वाति शर्मा आज…

Read more

You Missed

पवित्र कांवड़ यात्रा के सुगम एवं सुरक्षित संचालन हेतु पुलिस प्रशासन सतर्क

पवित्र कांवड़ यात्रा के सुगम एवं सुरक्षित संचालन हेतु पुलिस प्रशासन सतर्क

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को श्रावण मास शुभारंभ अवसर पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को श्रावण मास शुभारंभ अवसर पर दी शुभकामनाएं

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगरीय निकायों में बैकडेट से स्थानांतरण सम्बन्धी भ्रमोत्पादक समाचार के संबंध में स्पष्टीकरण

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगरीय निकायों में बैकडेट से स्थानांतरण सम्बन्धी भ्रमोत्पादक समाचार के संबंध में स्पष्टीकरण

हर खेत तक सहायता, हर किसान तक विश्वास दृ शासन की योजनाओं से खरीफ की शुरुआत बनी आसान

हर खेत तक सहायता, हर किसान तक विश्वास दृ शासन की योजनाओं से खरीफ की शुरुआत बनी आसान

जिला स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

जिला स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

महामहिम राज्यपाल रमेन डेका का कोरबा प्रवास 11 एवं 12 जुलाई को