दिव्यांगता कमजोरी नही, मन के हौसले से जीवन की उड़ान, मुख्यमंत्री जनदर्शन: ट्रायसायकल मिलने पर दिव्यांग पति-पत्नी के चेहरे खिल उठे – IMNB NEWS AGENCY

दिव्यांगता कमजोरी नही, मन के हौसले से जीवन की उड़ान, मुख्यमंत्री जनदर्शन: ट्रायसायकल मिलने पर दिव्यांग पति-पत्नी के चेहरे खिल उठे

रायपुर 04 जुलाई 2024/दिव्यांगता को कमजोरी नही मान कर हौसले से जीवन को सहज और सरल तरीके से जीने की कला कोई श्री भागवत से सीखे। जन्म से ही दोनों पैरों से विकलांग श्री भागवत आरंग विकासखंड के ग्राम केशला के रहने वाले है। शिक्षा समाप्ति के बाद बिजली विभाग में कॉल अटेंडर के रूप में कार्य करना शुरू किया। श्री भागवत की दिव्यांगता के चलते विवाह में दिक्कतें हुई। ऐसे में उन्होंने दिव्यांग लड़की से विवाह करने का फैसला लेकर दिव्यांग वीणा निषाद से विवाह किया। बिजली विभाग फोन अटेंडर के रूप में कार्य करने से होने वाली आय से घर परिवार चलाने में दिक्कते खड़ी होना प्रारम्भ हो गया। वैसे भी उन्हें कार्यस्थल तक आने जाने के लिए दूसरों की मदद लेनी होती थी। किसी पर आश्रित नही होने की महत्वाकांक्षा उसे अंदर ही अंदर खाये जा रही थी। कही भी आने जाने की सुविधा के लिए श्री भागवत ने निःशुल्क बैटरी चलित ट्रायसाइकल के लिए समाज कल्याण और सम्बन्धित विभागों में आवेदन देने के बाद भी पिछले 2 सालों से उन्हें सहायता नही मिल पा रहा था। ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा आमजनों की शिकायतों और मांगो को पूरा करने के लिए जनदर्शन के बारे में पता चला। श्री भागवत मुख्यमंत्री के सहृदयता के बारे में विभिन्न माध्यमो से अवगत थे। उन्हें पूरे विश्वास था कि जनदर्शन में जाने से निश्चित रूप से मदद मिलेगी।

जनदर्शन कार्यक्रम में श्री भागवत अपनी दिव्यांग पत्नी के साथ उपस्थित होकर बैटरी चलित ट्रायसाइकल हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आवेदन प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने उनके आवेदन पर संवेदनशीलता से विचार कर दोनों को तत्काल बैटरी चलित ट्रायसाइकल प्रदान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अमल करते हुए दिव्यांग पति-पत्नी को बैटरी चलित ट्रायसाइकल प्रदान की गई। ट्रायसाइकल मिलने पर दिव्यांग पति पत्नी के खुशी का ठिकाना न रहा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का दिल से आभार व्यक्त किया।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में स्थानीय उप निर्वाचन 2025, सचिव सुखनाथ अहिरवार ने उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

रायपुर, 21 मई 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव श्री सुखनाथ अहिरवार ने अपने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की प्रथम बैठक लेकर परिचय उपरांत…

Read more

युक्तियुक्तकरण से न तो स्कूल बंद होंगे और न ही पद समाप्त होंगे

*4 हजार स्कूल बंद होने की बात पूरी तरह भ्रामक* *शिक्षा के अधिकार अधिनियम और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशानिर्देशों के अनुरूप होगा युक्तियुक्तकरण* रायपुर, 21 मई 2025/ छत्तीसगढ़…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने में चिकित्सा क्षेत्र निभाए अहम भूमिका – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने में चिकित्सा क्षेत्र निभाए अहम भूमिका – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

छत्तीसगढ़ में स्थानीय उप निर्वाचन 2025, सचिव सुखनाथ अहिरवार ने उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

छत्तीसगढ़ में स्थानीय उप निर्वाचन 2025, सचिव सुखनाथ अहिरवार ने उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह वन नेशन वन इलेक्शन संगोष्ठी कार्यक्रम में हुए शामिल

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह वन नेशन वन इलेक्शन संगोष्ठी कार्यक्रम में हुए शामिल

मछुआरा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा की अध्यक्षता में मछुआ सहकारी समितियों एवं समूहों की बैठक आयोजित

मछुआरा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा की अध्यक्षता में मछुआ सहकारी समितियों एवं समूहों की बैठक आयोजित

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे कोरबा

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे कोरबा

जिले में अवैध उत्खनन रोकने के लिए सख्त कार्यवाही करें : कलेक्टर

जिले में अवैध उत्खनन रोकने के लिए सख्त कार्यवाही करें : कलेक्टर