संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवायें डॉ कुमार शुक्ला ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा का किया आकस्मिक निरीक्षण

अम्बिकापुर 14 अक्टूबर 2024/ संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवायें, डॉ अनिल कुमार शुक्ला ने सोमवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्था में पदस्थ ए.एन.एम. श्रीमती सुचिता माझी द्वारा उक्त समय पर अपने कर्तव्य पर अनुपस्थित पाई गई, जिस कारण उन्होंने संस्था प्रभारी को उक्त ए.एन.एम. को एक दिवस का अवैतनिक किये जाने हेतु निर्देश जारी किया। निरीक्षण के दौरान संस्था प्रभारी डॉ. शीला नेताम प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नवापारा द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त संस्था में 02 नेत्र सहायक अधिकारी पदस्थ हैं, जिस पर डॉ शुक्ला ने एक नेत्र सहायक अधिकारी श्री लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता को उनके मूल पदस्थापना स्थल में कार्यमुक्त किये जाने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सरगुजा को पत्र जारी किया।डॉ. कृष्ण कुमार साहू, आयुष चिकित्सा अधिकारी जो वर्तमान में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में पदस्थ व कार्यरत हैं, उन्हे उनके मूल पदस्थापना स्थल हेतु तत्काल कार्यमुक्त किये जाने हेतु हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला-सरगुजा को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ शुक्ला द्वारा छत्त्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाये जा रहे समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रम के फ्लेक्स व बैनर तैयार कर आम जनता हेतु प्रदर्शित किये जाने हेतु निर्देश जारी किया गया। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा में पदस्थ अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts

दाऊद इब्राहिम की कार को नीलामी में खरीद कर आग लगाने वाले संत चक्रपाणि महाराज 22 को रायपुर में ,संत महासभा ने की स्वागत तैयारी

  z श्रेणी सुरक्षा प्राप्त स्वामी चक्रपाणि महाराज अपने विवादास्पद बयान के कारण दाऊद इब्राहिम और आतंकी संगठनों के निशाने पर है। उन्होंने दाऊद इब्राहिम की कार को नीलामी में…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बस्तर अंचल को बड़ी सौगात

जगदलपुर में जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय का शुभारंभ बस्तर अंचल के सिंचाई के कार्यों में आएगी तेजी रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर के गांव से किया मोर दुआर-साय सरकार महाअभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर के गांव से किया मोर दुआर-साय सरकार महाअभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में ‘विकसित बस्तर की ओर’ विषय पर परिचर्चा का हुआ आयोजन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में ‘विकसित बस्तर की ओर’ विषय पर परिचर्चा का हुआ आयोजन

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों  की समस्याएं प्राप्त आवेदनों का जल्द निराकरण के दिए निर्देश

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों  की समस्याएं प्राप्त आवेदनों का जल्द निराकरण के दिए निर्देश

जिला कार्यालय  एवं इसके 100 मीटर के त्रिज्या में आने वाले क्षेत्र हेतु प्रतिबंधात्मक निषेधाज्ञा जारी

जिला कार्यालय  एवं इसके 100 मीटर के त्रिज्या में आने वाले क्षेत्र हेतु प्रतिबंधात्मक निषेधाज्ञा जारी