छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के कारण महानदी के किनारे बसे 40 गांव बाढ़ की चपेट में,

रायगढ़: छत्तीसगढ़ ओडिशा सीमा पर महानदी के जलस्तर बढ़ जाने के कारण वहां बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है, कई गांव में बाढ़ पानी घुस गया है। जिला मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कम से कम 40 गांव प्रभावित हुआ है। गांव वालों को राहत देने के लिए कैंप भी बनाया गया है।

जिला प्रशासन के अनुसार किसी भी परिस्थिति से निबटने के लिए वहां नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। कलेक्टर रानू साहू और एसपी अभिषेक मीना सहित कई अधिकारी प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर हैं और  वहां की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। ज्यादातर गांवों को खाली कराया जा चुका है। लोगों को वहां से निकलकर सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है। आसपास के गांवों में कैंप भी बनाया गया है, जहां प्रभावित ग्रामीणों को रखा गया है।

बताया जाता है कि सूरजगढ़, पड़ीगांव, पोरथ सहित 40 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। जिला प्रशासन ने पुसौर, सरिया, बरमकेला, सारंगढ़ में उनके लिए कैंप बनाए हैं जहां उन्हें रखा जा रहा है। वहां उनके लिए रुकने, खाने -पीने और दवाओं का भी इंतजाम किया गया है। ग्रामीणों को वहां से निकलने का काम भी प्रशासन कर रही है।

यह स्थित गंगरेल से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण उत्पन्न हुई है। हालांकि बताया जा रहा है की हीराकुंड बांध के भी 30 से ज्यादा गेट खोल दिए गए हैं जिससे जल्द ही महानदी का जलस्तर कम होने की संभावना है। 

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

    *निर्माण श्रमिकों के खाते में 19.71 करोड़ रूपए की राशि की जाएगी अंतरित* *न्यू सर्किट हॉउस, रायपुर में 15 जून को होगा कार्यक्रम* रायपुर, 13 जून 2025/ मुख्यमंत्री नोनी बाबू…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होगा शाला प्रवेश उत्सव

    *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों से की सहभागिता की अपील* *शिक्षा को जनअभियान बनाने की दिशा में राज्य सरकार की नई पहल* रायपुर, 13 जून 2025/ छत्तीसगढ़ में आगामी…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रगतिशील छग सतनामी समाज के 1442  मतदाता 29 जून को करेंगे प्रदेश पदाधिकारियों चुनाव

    प्रगतिशील छग सतनामी समाज के 1442  मतदाता 29 जून को करेंगे प्रदेश पदाधिकारियों चुनाव

    मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

    मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

    विश्व रक्तदाता दिवस पर विशेष –

    जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से राज्य में विशेष अभियान

    जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से राज्य में विशेष अभियान

    शिक्षा और स्वास्थ्य के समन्वय से संवरेंगे बच्चों के भविष्य

    शिक्षा और स्वास्थ्य के समन्वय से संवरेंगे बच्चों के भविष्य

    छत्तीसगढ़ में सीबीजी प्लांट स्थापना के लिए 100 करोड़ का निवेश, रायपुर में हुआ त्रिपक्षीय समझौता

    छत्तीसगढ़ में सीबीजी प्लांट स्थापना के लिए 100 करोड़ का निवेश, रायपुर में हुआ त्रिपक्षीय समझौता