रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के तहत देश भर के 45 स्थानों पर रोजगार मेलों का आयोजन

विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने वसंत कुंज में आयोजित रोजगार मेले  में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये

नई दिल्ली (IMNB). रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के तहत आज देश भर के 45 स्थानों पर रोजगार मेलों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 71,000 नए शामिल अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रस्ताव (ओओए) वितरित किये।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0012Z25.jpg

 

विधि और न्याय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने शौर्य ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट, सीआरपीएफ, वसंत कुंज, नई दिल्ली में आयोजित रोजगार मेले में भाग लिया। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को युवाओं के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार की पहलों के बारे में बताया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003KQNI.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004QBZF.jpg

 

संस्थान में कुल 224 अर्हता प्राप्त उम्मीदवार उपस्थित थे। प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने उम्मीदवारों को बधाई दी और उन्हें सलाह देते हुए कहा कि इस गौरवशाली समय में देश की सेवा करने और उच्च पदों के लिए भी अपनी तैयारी जारी रखने का यह उनके लिए एक बड़ा अवसर है। नियोक्ता मुख्य रूप से  रक्षा, वित्त, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेलवे, गृह, बिजली, जल संसाधन आदि क्षेत्रों से थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005AFER.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006UA85.jpg

 

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने कुछ उम्मीदवारों को ओओए की भौतिक प्रतियां वितरित कीं। उन्होंने उम्मीदवारों से बातचीत भी की।

नए नियुक्त हुए युवा सरकार में शामिल होंगे और देश की सेवा करेंगे। वे राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और India@47 के गवाह बनेंगे। यह श्रृंखला का दूसरा कार्यक्रम है (पहला आयोजन 22 अक्टूबर 2022 को 50 स्थानों पर किया गया था), ताकि प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप अगले एक साल के दौरान 10 लाख नियुक्तियां प्रदान की जा सकें।

 

**

Related Posts

सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कल राजघाट पर लोक संवर्धन पर्व आरंभ होगा

समावेशी विकास के उत्सव के रूप में कार्यक्रम की परिकल्पना, इसमें अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा नई दिल्ली । सशक्तिकरण, समावेशिता और सांस्कृतिक…

Read more

सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर समायोजन के लिए ओपन काउंसिलिंग 17 से 26 जून तक

रायपुर, 09 जून 2025/ प्रदेश में सीधी भर्ती 2023 में नियुक्ति उपरांत सेवा समाप्त किये गये 2621 बी.एड. अर्हताधारी सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कल राजघाट पर लोक संवर्धन पर्व आरंभ होगा

सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कल राजघाट पर लोक संवर्धन पर्व आरंभ होगा

जगदलपुर के 21 परीक्षा केन्द्रों में 15 जून को होगी व्यापमं की सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा

जगदलपुर के 21 परीक्षा केन्द्रों में 15 जून को होगी व्यापमं की सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा

प्राकृतिक आपदा पीड़ित 02 परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

प्राकृतिक आपदा पीड़ित 02 परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

मुख्यमंत्री ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को दी श्रद्धांजलि: पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी अंतिम विदाई

मुख्यमंत्री ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को दी श्रद्धांजलि: पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी अंतिम विदाई

जनजातीय कोल समाज प्राचीन काल से ही अपनी वीरता एवं गंभीरता के लिए जाना जाता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनजातीय कोल समाज प्राचीन काल से ही अपनी वीरता एवं गंभीरता के लिए जाना जाता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल सनातन संस्कृति के केंद्र के रूप में बना रहा है पहचान मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल सनातन संस्कृति के केंद्र के रूप में बना रहा है पहचान मुख्यमंत्री डॉ. यादव