पहले ‘इण्डिया शाईनिंग’ के नारे से चूके, अब 400 पार से चूके,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी खरी… – IMNB NEWS AGENCY

पहले ‘इण्डिया शाईनिंग’ के नारे से चूके, अब 400 पार से चूके,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी खरी…

लोकसभा में जहां भाजपा ने 400 सीटों पर कब्जा करने का संकल्प लिया था और ऐलान भी कर दिया था।

चारों ओर मोदी के नाम की धूम मची थी।
राममंदिर बनाने का सहारा था। लग रहा था जैसे भाजपा पहले की तुलना मे कहीं अधिक आगे दिखेगी।

याद कीजिये बीस साल पहले का नारा इण्डिया शाईनिंग। प्रमोद महाजन की व्यवस्था में चारों ओर भाजपा के नाम की धूम मची थी।
कांग्रेस के नेता कूदफांद कर भाजपा में प्रवेश लेकर कृतार्थ हो रहे थे। कांग्रेस के पास कोई सर्वमान्य नेता नहीं था। सेम टू सेम इस बार जैसा माहौल था।

भाजपा आकाश में छाती दिख रही थी और कांग्रेस डूबती।
इस बार भी कुछ ऐसा लगा। बस इंडिया शाइनिंग की जगह नारा था 400 पार का

बाकी सब वैसा ही बल्कि हौसला, विश्वास पहले से कहीं अधिक।
पहले से अधिक उंचाईयों पर पहंुचने की आस। भाजपा पहले से अधिक मजबूत।
दुर्योग देखिये वही हुआ जो तब हुआ था। बीस साल पहले भी भाजपा को अप्रत्याशित हार मिली, इस बार भी।
फर्क सिर्फ इतना कि तब की हार से सरकार नहीं बन पाई।

इस बार की कथित हार से केवल लक्ष्य प्राप्त नहीं कर पाई यानि जो आस थी, जो नारा था 400 पार का, वो नहीं पा सकी लेकिन सरकार बना ही ली।

बेहद निराश किया यूपी ने

इस बार लक्ष्य से काफी दूर रूकना पड़ गया। सबसे दुखद…. रहा यूपी। यानि रामलला का घर, जिस राममंदिर को बनाने और न बनाने के लिये पक्ष क्या विपक्ष क्या, सभी ने सारे देश को झिंझोड़ दिया गया।
वो मंदिर बनवाया भाजपा की सरकार ने।

मजेदार पहलू ये रहा कि जब मंदिर बना तो विपक्ष ने श्रेय कोर्ट को दिया मगर मंदिर बनाने में देरी के लिए ताना भाजपा को मारता रहा।

निशाना भाजपा को बनाया विपक्ष ने।
कहा ‘मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे’।
कोर्ट से जीतने के बाद ये ताना सुनाया विपक्ष ने।

फिर मंदिर का काम भी तेजी से चला। अंततः 22 जनवरी को सारे देश में दीवाली मनाई गयी। कई दिवालियों जैसा वातावरण था।

हर गली हर कूचे में था। दीवाली तो केवल रात को मनाई जाती है। लेकिन उस दिन तो दिन भी दीवाली थी।

इस मुद्दे पर विपक्ष की बोलती पूरी तरह बंद हो गई।
तब लगा कि बस ये एक काम ही काफी है भाजपा को राजमुकुट पहनाने के लिये, मोदी को सिरमौर बनाने के लिये।

सबको यही लगा कि भाजपा ने लोकसभा की लड़ाई जीत ली। बस तभी 400 पार के लक्ष्य पर भरोसा हो गया था।

हालांकि कई ज्योतिष, कई प्रकाण्ड पण्डित, कई स्थापित पत्रकार, कई अनुभवी नेता इस बात पर कायम थे कि 400 बहुत बड़ा लक्ष्य है और इसमें संदेह है।

हां ये सभी ने माना कि पहले से यानि 303 से भाजपा काफी निकल जाएगी। अकेली भाजपा की सीटें 325 से 360 तक आ सकती हैं।
मगर जोर का झटका भाजपा और भाजपा के चाहने वालों को जोर से लग गया।
भाजपा केवल 240 पर सिमटकर रह गई।

घोर निराशा, हताशा और हौसला टूट जाने जैसी स्थिति हो गईl विपक्ष ने भी ऐसा तांडव मचाया कि मानो भाजपा सत्ता से बाहर ही हो गई।

इसे यूं समझें कि एक छात्र जिसे 90% आने की उम्मीद थी वह 80 पर अटक गया तो दुखी हो गया
और दूसरा छात्र जिसे फेल होने का शक था वह 50% पाकर पास हो गया पहले छात्र और उसके परिवार वाले दुखी हो गए और दूसरा छात्र और उसके परिवार वाले खुश ।
बस तो फिर इसी गम और खुशी के बीच भाजपाइयों का हौसला तब लौटा जब यह स्पष्ट हुआ कि भाजपा सरकार बना रही है…..

Related Posts

विधानसभा में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई 

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष…

Read more

उप अभियंता भर्ती परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से नकल करते हुए एक परीक्षार्थी पकड़ी गई, एफआईआर दर्ज

  *छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की कड़ी निगरानी में परीक्षा आयोजन, नकल प्रकरण में पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही जारी* रायपुर, 13 जुलाई 2025/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित उप…

Read more

You Missed

मध्यप्रदेश आपको बुला रहा है, बेहिचक निवेश करें, हम भी आपको रिटर्न गिफ्ट देने में कोई कमी नहीं रखेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश आपको बुला रहा है, बेहिचक निवेश करें, हम भी आपको रिटर्न गिफ्ट देने में कोई कमी नहीं रखेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की दुबई में भारत के कॉन्सुल जनरल से मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की दुबई में भारत के कॉन्सुल जनरल से मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मोहम्मद यामाहि को दिया मध्यप्रदेश आने का न्यौता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मोहम्मद यामाहि को दिया मध्यप्रदेश आने का न्यौता

सरकार प्रवासी उद्यमियों को निवेश के लिये अनुकूल माहौल देगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सरकार प्रवासी उद्यमियों को निवेश के लिये अनुकूल माहौल देगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में चल रहा है निवेशकों का यज्ञ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में चल रहा है निवेशकों का यज्ञ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विधानसभा में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई 

विधानसभा में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई