चौथी बार फाल्गुन पूर्णिमा पर राष्ट्रीय करणी सेना छत्तीसगढ़ द्वारा खारुन गंगा मैया एवं हटकेश्वर महादेव की महाआरती आयोजित* – “क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे शामिल”

 

 

  1. दिनांक 7 मार्च 2023, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा की संध्या पर श्री राष्ट्रीय करणी सेना छत्तीसगढ़ द्वारा महादेव घाट रायपुर में होलिका दहन के पावन दिवस पर चौथी बार लगातार “खारुन गंगा मैया एवं हटकेश्वर महादेव” की महाआरती का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षत्रिय करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज सिंह शेखावत की होगी विशेष उपस्थिति साथ ही रायपुर के भजन सम्राट लल्लु महाराज के सुमधुर कण्ठ से प्रस्फुटित भजनों की लगेगी झड़ी।

आयोजन प्रमुख श्री राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि वे करणी सेना की पूरी टीम व सनातन प्रेमी बंधुओं के साथ प्रत्येक माह की पूर्णिमा की संध्या को इस महाआरती का आयोजन गत 3 महीनों से निरंतर करते आ रहे हैं इस बार चौथी बार यह महाआरती आयोजित की जा रही है।

श्री तोमर ने बताया कि बनारस की तर्ज़ पर यहाँ भी गंगा आरती का आयोजन प्रारंभ किया गया है जो कि निरंतर 3 महीनों से होती आ रही है। यह आयोजन 8 दिसंबर 2022 से प्रारंभ हुआ, जिसके बाद 6 जनवरी 23 तत्पश्चात् 5 फरवरी 23 को यह आयोजन भव्य रूप में सम्पन्न हुआ था। इस बार यह आयोजन निरन्तर प्रकिया में चौथी बार फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर सम्पन्न होने जा रहा है। उक्त अवसर पर फूलों से होली खेलने का विशाल रंगारंग कार्यक्रम भी होगा संपन्न।

श्री राष्ट्रीय करणी सेना छत्तीसगढ़ ने सभी श्रद्धालुओं से पूर्णिमा की संध्या 5 बजे से 7 मार्च 2023 को महादेव घाट रायपुर में उपस्थित होकर इस महाआरती में सम्मिलित होने का आह्वान किया है।                                                  #फाल्गुन पूर्णिमा #राष्ट्रीय करणी सेना #छत्तीसगढ़ # खारुन नदी #गंगा मैया # हटकेश्वर महादेव #महाआरती #क्षत्रिय करणी सेना के #राष्ट्रीय अध्यक्ष 

Related Posts

छत्तीसगढ़ को स्किल हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – “समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़”

*स्किल इंडिया मिशन ने देश की तस्वीर बदली, अब छत्तीसगढ़ बना रहा है नया इतिहास – मुख्यमंत्री श्री साय* रायपुर, 20 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है…

Read more

ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल: उमरगांव में आरसेटी द्वारा राज मिस्त्री प्रशिक्षण प्रारंभ

श्रम, सम्मान और सफलता: उमरगांव में कौशल विकास से बदल रही युवाओं की दिशा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ यदि युवाओं के पास कोई हुनर हो, तो वे कहीं…

Read more

You Missed

छत्तीसगढ़ को स्किल हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – “समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़”

छत्तीसगढ़ को स्किल हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – “समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़”

ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल: उमरगांव में आरसेटी द्वारा राज मिस्त्री प्रशिक्षण प्रारंभ

ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल: उमरगांव में आरसेटी द्वारा राज मिस्त्री प्रशिक्षण प्रारंभ

राज्य के सिंचाई जलाशयों में 50 फीसद जलभराव

जशपुर जिले के 48 मंदिरों के जीर्णाेद्धार के लिए 2.03 करोड़ रुपये स्वीकृत

जशपुर जिले के 48 मंदिरों के जीर्णाेद्धार के लिए 2.03 करोड़ रुपये स्वीकृत

छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनाओं को साकार करने के लिए सरकार दृढ़संकल्पित: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनाओं को साकार करने के लिए सरकार दृढ़संकल्पित: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

प्रदेश में बार्सिलोना की तरह विकसित किये जायेंगे थीम बेस्ड पार्क : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में बार्सिलोना की तरह विकसित किये जायेंगे थीम बेस्ड पार्क : मुख्यमंत्री डॉ. यादव