वन विभाग को 800 करोड़ रूपए की राजस्व राशि की प्राप्ति: लक्ष्य के 160 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल

*विभागीय कार्य कुशलता से हासिल हुई ऐतिहासिक उपलब्धि*

*राज्य गठन के बाद से विभाग को सर्वाधिक राजस्व की प्राप्ति*

रायपुर, 22 मार्च 2023/ वन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में शासन द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य 500 करोड़ रूपये के विरूद्ध लगभग 800 करोड़ रूपये की राजस्व राशि प्राप्त की गई, जो लक्ष्य से 160 प्रतिशत अधिक है। विभाग की कार्य कुशलता से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है।

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वनक्षेत्र में स्थित खदानी काष्ठ से खनिज परिवहन हेतु टी.पी. शुल्क वसूली के प्रकरण में तत्परता दिखाते हुए 253 करोड़ रूपए की राशि वसूल कर शासन के राजस्व में जमा किया गया है। भारत सरकार द्वारा स्वीकृत कार्य आयोजना के प्रावधान के अनुसार कटाई किए जाने का प्रावधान है। वर्ष 2022-23 में कुल 22 कार्य आयोजना प्रचलित वनमंडलों में एवं 01 वनमंडल की वर्किंग स्कीम की स्वीकृत कराकर इन वनमंडलों में विदोहन की स्वीकृति भारत सरकार से निर्धारित समयावधि में प्राप्त कर विदोहन कार्य प्रारंभ किया गया। विदोहन से प्राप्त वनोपज का निर्धारित नीलाम से तिथियों में नीलाम से राजस्व वृद्धि हुई।

इसी तरह छत्तीसगढ़ अभिवहन (वनोपज) नियम 2001 में विभाग द्वारा संशोधन करते हुये खनिज परिवहन शुल्क में वृद्धि से लगभग 150 करोड़ रूपए की अतिरिक्त राजस्व राशि की प्राप्ति हुई है। बस्तर वनमंडल में पूर्व में पाईन प्रजाति का रोपण हुआ था, की कटाई कराकर ई-नीलामी कराने से 2.57 करोड़ रूपए का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है।

विभाग को वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 346 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 800 करोड़ का राजस्व प्राप्त कर लिया गया है, जो वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु निर्धारित राजस्व लक्ष्य 500 करोड़ से 160 प्रतिशत अधिक है।

छत्तीसगढ़ राज्य गठन के पश्चात से यदि राजस्व प्राप्ति के आंकड़ों को देखा जाये तो वित्तीय वर्ष 2022-23 में सर्वाधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। इनमें वर्षवार 2000-01 में 49.56 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ था। वर्ष 2017-18 में 283 करोड़ रूपए तथा 2018-19 में 256 करोड़ रूपए की राजस्व राशि प्राप्त की गई। वर्ष 2019-20 में 247 करोड़ रूपए, 2020-21 में 277 करोड़ रूपए, 2021-22 में 347 करोड़ रूपए की राजस्व राशि प्राप्त हुई थी। वर्ष 2022-23 में राज्य में ऐतिहासिक 801 करोड़ 55 लाख रूपए की राजस्व राशि प्राप्त हुई।

Related Posts

मनेंद्रगढ़ क्षेत्र को मिली 25.99 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

*मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना, अधोसंरचना एवं सेंट्रल लाइटिंग मद से स्वीकृत हुए कार्य* *स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री  श्री विष्णुदेव साय तथा उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव का आभार व्यक्त…

Read more

राजनीतिक प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठकर लोकहित और लोक कल्याण को दें प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका

*राज्यपाल के मुख्य आतिथ्य में उत्कृष्टता अलंकरण समारोह संपन्न* *उत्कृष्ट विधायक के रूप में श्रीमती भावना बोहरा और श्री लखेश्वर बघेल सम्मानित* *उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए डॉ. राकेश कुमार…

Read more

You Missed

जिले में अब तक 309.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

ए हेल्प योजनांतर्गत पशुसखियों का 17 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

ए हेल्प योजनांतर्गत पशुसखियों का 17 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मणिपुर वार्ड में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मणिपुर वार्ड में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

जिला पंचायत सदस्यों के तीन दिवसीय आधारभूत एवं अभिमुखीकरण प्रशिक्षण की हुई शुरुआत

जिला पंचायत सदस्यों के तीन दिवसीय आधारभूत एवं अभिमुखीकरण प्रशिक्षण की हुई शुरुआत

फ्रेजरपुर में न्यायिक अधिकारियों के शासकीय आवास निर्माण हेतु भूमि आबंटन के संबंध में दावा आपत्ति 18 जुलाई तक

फ्रेजरपुर में न्यायिक अधिकारियों के शासकीय आवास निर्माण हेतु भूमि आबंटन के संबंध में दावा आपत्ति 18 जुलाई तक