राज्यपाल रमेन डेका ने पर्यटन स्थल बुका का किया भ्रमण मनोरम प्राकृतिक दृश्य का किया अनुभव

कोरबा 16 मार्च 2025/  छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का भ्रमण किया। उन्होंने बुका के मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन करते हुए यहां के मनोरम दृश्यों को करीब से देखा।

बुका पर्यटन स्थल में कलेक्टर श्री अजीत वसंत, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा श्री कुमार निशांत ने बुका पर्यटन स्थल एवं जलाशय के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक श्री सिद्दार्थ तिवारी,कोरबा डीएफओ श्री अरविंद पीएम, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा श्री तुला राम भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

प्राकृतिक सौंदर्य के बीच जल विहार का लिया आंनदः-

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध बुका पर्यटन स्थल की  नैसर्गिक सुंदरता के बीच जल विहार का आंनद लिया। उन्होंने यहां की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा कि बुका चारों ओर से पहाड़ी से घिरा हुआ है, जलाशय में वर्ष भर जल भराव बना रहता है। जिससे यहां की मनमोहक छटा पर्यटकों का मन मोह लेती है। उन्होंने यहां की अथाह जल राशि और प्राकृतिक सौंदर्य की प्रशंसा की। नौका विहार के दौरान उन्होंने कहा कि बुका का विशाल जल क्षेत्र, लहरों की अठखेलियां और चारों ओर फैली हरियाली पर्यटकों को आकर्षित करने की अपार क्षमता रखती है।

उन्होंने कहा कि यहां का सुरम्य वातावरण, ठंडी हवाओं के झोंके और प्राकृतिक सौंदर्य इसे एक आदर्श पर्यटन स्थल बनाते हैं। राज्यपाल ने इस क्षेत्र में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं बताई।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

    कोरबा 11 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का 12 जून को कोरबा जिले के प्रस्तावित दौरे कार्यक्रम को लेकर  छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिले को 223 करोड़ से अधिक लागत की देंगे अनेक विकास कार्यों की सौगात

    199 करोड़ से अधिक राशि के 50 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, 24 करोड़ से अधिक राशि के 16 कार्यों का करेंगे लोकार्पण कोरबा 11 जून 2025 /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुरूद पीजी कॉलेज मे ंबीएड संकाय शुरू करने की कवायद

    कुरूद पीजी कॉलेज मे ंबीएड संकाय शुरू करने की कवायद

    कलेक्टर का आश्वासन : पशुपालन, पोल्ट्री, बकरीपालन करने वालों की हरसंभव मदद की जाएगी

    कलेक्टर का आश्वासन : पशुपालन, पोल्ट्री, बकरीपालन करने वालों की हरसंभव मदद की जाएगी

    युक्तियुक्तकरण का असर: कोंडागांव जिले में अब एक भी स्कूल शिक्षकविहीन नहीं

    युक्तियुक्तकरण का असर: कोंडागांव जिले में अब एक भी स्कूल शिक्षकविहीन नहीं

    धमतरी जिले में एक भी स्कूल शिक्षकविहीन नहीं, सभी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने मिले टीचर्स, अब फैलेगा ज्ञान का उजियारा

    धमतरी जिले में एक भी स्कूल शिक्षकविहीन नहीं, सभी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने मिले टीचर्स, अब फैलेगा ज्ञान का उजियारा

    छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने यूनिसेफ,डबल्यूएचओ,एम्स सहित 05 संस्थाओं के साथ ऐतिहासिक एमओयू

    छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने यूनिसेफ,डबल्यूएचओ,एम्स सहित 05 संस्थाओं के साथ ऐतिहासिक एमओयू

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में रामगढ़ महोत्सव का भव्य समापन

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में रामगढ़ महोत्सव का भव्य समापन