अधिवेशन की ऐतिहासिक सफलता के लिये नेताओं, कार्यकर्ताओं का आभार-मोहन मरकाम

*सबके समन्वित प्रयास एवं मेहनत से ऐतिहासिक आयोजन हुआ*

*अधिवेशन में पारित किये गये प्रस्ताव देश की आने वाली राजनीति को नई दिशा देंगे*

रायपुर/26 फरवरी 2023। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 85वें अधिवेशन की ऐतिहासिक सफलता के लिये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, देश भर से आये एआईसीसी डेलीगेट्स, पीसीसी डेलीगेट्स, आमंत्रित अतिथिगण के प्रति आभार व्यक्त किया है। अधिवेशन को अभूतपूर्व बनाने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विशेष आभार जिनकी इच्छाशक्ति मार्गदर्शन से यह आयोजन हुआ। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष पवन बंसल, सह आयोजक तारिक अनवर, प्रभारी कुमारी सेलजा एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उन सभी पदाधिकारियों जिनके प्रत्यक्ष मार्गदर्शन से इतना बड़ा आयोजन हुआ सभी के प्रति आभार एवं कृतज्ञता।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिये सौभाग्य का था कांग्रेस के 85वें अधिवेशन के ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने का अवसर राज्य को मिला। अधिवेशन को निर्बाध रूप से संपादित करना एक चुनौती थी। कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की मेहनत से ही यह आयोजन सफलता के नये कीर्तिमान गढ़ सका। कांग्रेस पार्टी इस अधिवेशन की सफलता में जुटे सैकड़ों मजदूरों, कारीगरों, सहायक स्टाफ के प्रति तथा सुरक्षाकर्मियों प्रशासन अधिकारियों कर्मचारियों के प्रति भी आभार व्यक्त करती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस के अधिवेशन में पारित किये गये प्रस्ताव देश की आने वाली राजनीति को नई दिशा देंगे। कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से अरूणाचल प्रदेश तक देश के कोने से यहां प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। इस सम्मेलन में सोनिया जी का बहुत प्रेरक संबोधन, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी, राहुल जी और प्रियंका जी के साथ वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने जमीनी कार्यकर्ताओं में एक नयी उमंग पैदा कर दी है।

सुशील आनंद शुक्ला
अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं

रायपुर 9 जुलाई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु…

Read more

मैनपाट में संपन्न हुआ भाजपा का त्रिदिवसीय सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएँ

जनप्रतिनिधियों के दायित्व निर्वहन में सहायक सिद्ध होगा मैनपाट प्रशिक्षण – मुख्यमंत्री   प्रशिक्षण ही भाजपा की रीढ़ है, यही हमारी कार्यशैली की पहचान है – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…

Read more

You Missed

कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई मेडिकल कॉलेज के स्वशासी प्रबंधकारिणी समिति की बैठक

कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई मेडिकल कॉलेज के स्वशासी प्रबंधकारिणी समिति की बैठक

वन विभाग कवर्धा द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध सफल बेदखली कार्यवाही

वन विभाग कवर्धा द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध सफल बेदखली कार्यवाही

छत्तीसगढ़ में बौद्ध परंपरा की जड़ें अत्यंत गहरी : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में बौद्ध परंपरा की जड़ें अत्यंत गहरी : मुख्यमंत्री साय

विश्व के सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ के पास आगामी सावन सोमवार को निकलेगी भव्य कांवर यात्रा

दस या अधिक श्रमिक रखने वाले दुकान संचालकों को 14 अगस्त तक कराना होगा पंजीयन

दस या अधिक श्रमिक रखने वाले दुकान संचालकों को 14 अगस्त तक कराना होगा पंजीयन

प्राकृतिक आपदा से जनहानि पर प्रभावित परिजनों हेतु 04 लाख की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

प्राकृतिक आपदा से जनहानि पर प्रभावित परिजनों हेतु 04 लाख की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत