पहाड़ी कोरवा अंजली के दिल की बीमारी को मिला चिरायु का वरदान

चिरायु योजना से दिल की बीमारी का हुआ निःशुल्क सफल ऑपरेशन

जशपुरनगर22 मार्च 2025/ जशपुर जिले के मनोरा विकासखण्ड के जंगलों के बीच बसे एक छोटे से ग्राम सोनक्यारी में पहाड़ी कोरवा परिवार में जन्मी अंजली बाई बचपन से अपने परिवार की लाडली थी। 3 भाइयों में इकलौती बहन होने से उसे घर में सभी को वह बहुत प्यारी थी। समय के साथ जैसे जैसे बड़ी हुई उसका स्वास्थ्य लगातार खराब रहने लगा। आस पास छोटे छोटे काम कर घर का गुजारा चलाने वाले पिता नान्हू राम को समझ ही नहीं आ रहा था वह क्या करे।
        उन्होंने मनोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराई जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल में इलाज करवाने को कहा। उसी बीच चिरायु के दल ने अंजली की जांच की जिसमें उन्हें दिल में कुछ समस्या जान पड़ी उन्होंने पुष्टि करने के लिए अंजली की जिला अस्पताल में जांच कराई। जहां कुछ जांचों के बाद पता चला कि अंजली के दिल में छेद की समस्या है। यह जानकर अंजली के पिता को डर लगने लगा कि वे अपनी नन्ही परी को खो ना दें। ईलाज का खर्च वह कैसे कर पाएंगे। इन सवालों के बीच चिकित्सकों ने बताया कि चिरायु योजना से अंजली का ना सिर्फ निःशुल्क उपचार होगा बल्कि उन्हें लाने ले जाने का खर्च भी शासन द्वारा वहन किया जाएगा। यह जानकर नान्हू राम को थोड़ा सहारा मिला, पर बेटी के स्वास्थ्य के लिए अभी भी चिंता बनी हुई थी।
      नान्हू ने बताया कि चिरायु के अधिकारियों ने उनसे संपर्क बनाकर रायपुर के एक बड़े निजी संस्थान में ले कर जहां अंजली का उपचार किया गया। चिकित्सकों ने जब सफल ऑपरेशन कर हमें बताया कि अंजली ठीक हो गयी हमें बहुत अच्छा लगा हमारी बेटी की जान बचाने के लिए हम दिल से चिरायु के चिकित्सकों और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद देते हैं। अंजली अब स्वस्थ रहती है खूब खेलती भी है। पहले तो उसका चलना फिरना तक बंद हो गया था। अब पूरे घर में उसकी हंसी गूंजती रहती है। चिरायु योजना हमारे लिए वरदान बन कर हमारी जिंदगी में आई है।
  • Related Posts

    जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धियों की दी गई जानकारी

    जशपुरनगर 15 जून 2025/ विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल के अवसर पर जनसंपर्क विभाग जशपुर के द्वारा जिला मुख्यालय के वशिष्ठ कम्युनिस्ट हाल के…

    Read more

    15 से 21 जून तक मनाया जाएगा योग महाकुंभ योग उत्सव रविवार को जिले के सभी विकासखंड के शासकीय स्कूलों में जनप्रतिनिधिगण स्कूली बच्चों, आम नागरिकों अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास

    जशपुरनगर 15 जून 2025/ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा जिले…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग की विजेता टीमों को सौंपा विनर्स कप

    मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग की विजेता टीमों को सौंपा विनर्स कप

    हमारे जीवन के लिए जल को सुरक्षित करना है : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

    हमारे जीवन के लिए जल को सुरक्षित करना है : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

    कलेक्टर की पहल पर प्रशासन के साथ बैठक के बाद सिंगपुर के किसानों का प्रदर्शन स्थगित, अब नहीं होगा चक्काजाम

    कलेक्टर की पहल पर प्रशासन के साथ बैठक के बाद सिंगपुर के किसानों का प्रदर्शन स्थगित, अब नहीं होगा चक्काजाम

    मुख्यमंत्री साय से बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात