जांजगीर-चांपा : जन्मदिन की पार्टी में नाचने से मना करने पर युवक को छत से फेंका, हुई मौत

जांजगीर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बिन बुलाए मेहमानों ने जन्मदिन की पार्टी के दौरान युवक की छत से नीचे फेंककर हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में आठ बदमाशों को गिरफतार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के चांपा थाना क्षेत्र के श्री कृष्ण तुलसी धर्मशाला में बुधवार-बृहस्पतिवार की रात में कमलेश्वर देवांगन की हत्या के आरोप में पुलिस ने आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है.

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि धर्मशाला में कमलेश्वर देवांगन अपने दोस्त बिन्नी देवांगन के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गया था. समारोह में कुछ महिलाएं भी थीं. जब सभी वहां नृत्य कर रहे थे तब दो आरोपी किरण सारथी और मनीष सारथी कार्यक्रम स्थल में जबरन घुस गए और साथ में नाचने लगे.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब कमलेश्वर और कुछ अन्य लोगों ने दो आरोपियों को वहां से जाने के लिए कहा तब दोनों उनसे झगड़ने लगे. बाद में आरोपियों ने अपने छह अन्य साथियों को कार्यक्रम स्थल पर बुला लिया और सभी कमलेश्वर और उसके दोस्तों की पिटाई करने लगे.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब कमलेश्वर उनसे बचने के लिए छत की ओर भागा तब आरोपियों ने उसका पीछा किया और बाद में उन्होंने कमलेश्वर को दो मंजिला इमारत की छत से नीचे फेंक दिया. इस घटना में कमलेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्होंने बताया कि घटना के बाद कमलेश्वर के मित्र उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से उसे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल भेजा गया. अस्पताल में इलाज के दौरान कमलेश्वर की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कमलेश्वर के मित्रों की शिकायत पर पुलिस ने मनीष, किरण और छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

  • Related Posts

    ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *खरीफ फसल की तैयारी और किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के निर्देश* *देरी से न्याय मिलना, न्याय नहीं मिलने के बराबर है* *डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा दंे और समय…

    Read more

    सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रिमझिम बारिश के बीच मुख्यमंत्री पहुंचे धमतरी के समाधान शिविर में, कमल के हार से मुख्यमंत्री का जोशिला स्वागत धमतरी जिले में सौगातों की बारिश: 213 करोड़ रुपये की लागत…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रानी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण की जीवंत प्रतीक: मंत्री राजवाड़े

    रानी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण की जीवंत प्रतीक: मंत्री राजवाड़े

    रोटरी इंटरेक्ट के युवाओं ने रोटरी कौशल कंप्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र को दान किये तीन कंप्यूटर

    रोटरी इंटरेक्ट के युवाओं ने रोटरी कौशल कंप्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र को दान किये तीन कंप्यूटर

    सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री से मिले डूबान क्षेत्र के लोग, भूमि आबंटन की मांग बताई