जशपुरनगर : राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर लगे विभिन्न स्टालों का मुख्यमंत्री ने किया  अवलोकन ऐसे ही गढ़ेंगे विकसित छत्तीसगढ़ का रूप

जशपुरनगर 05 जुलाई 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के ग्राम बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सपत्नीक शामिल हुए। यहां उन्होंने प्रवेशोत्सव पर आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, इसी बीच स्टाल पर रखे चाक देखकर वह अपने आपको नहीं रोक पाए और उन्होंने कुम्हार की तरह मिट्टी से दीया बनाया।
शाला प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम है और मुख्यमंत्री के सामने कुम्हार का चाक है और आसपास ढेर सारे बच्चे। मुख्यमंत्री विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के विजन पर काम कर रहे हैं। विकसित छत्तीसगढ़ को भी अपने विजन के अनुरूप आकार देना है जैसे चाक से दीया तैयार हो रहा है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर छत्तीसगढ़ में जितनी मेहनत और जतन किये जा रहे हैं उससे निश्चित ही स्वर्णिम भविष्य के लिए ठोस नींव रखी जा रही है जिस तरह कुम्हार चाक में मिट्टी को आकार देता है, उसी तरह से जन-जन के सपनों के छत्तीसगढ़ को भी आकार मिलेगा।
राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर लगे विभिन्न स्टालों के अवलोकन के बीच मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का भी अवलोकन किया।

Related Posts

होलिका दहन 2025 में 13 मार्च, गुरुवार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च की रात्रि 11:26 बजे से 14 मार्च की दोपहर 12:29 आचार्य डॉक्टर राजेश्वरानंद स्वामी

होलिका दहन 2025 में 13 मार्च, गुरुवार को मनाया जाएगा। यह हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च…

रायपुर में रिक्शा चलाकर गिरौदपुरी में सदाराम बांधे ने बनवाया था सतनाम धर्मशाला ,ट्रस्टी ने राजगुरु बालदास को संचालन के लिए सौंपा

  0 गिरौदपुरी धाम मेला के अवसर पर सतनाम धर्मशाला , राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी को सौंपा गया सतनाम धर्मशाला गिरोदपुरी धाम का निर्माण- 24 नवंबर 1936 को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *