जशपुरनगर : महिला सशक्तिकरण की दिखी झलक संगवारी मतदान केन्द्रों में वोट डालने पहुंच रही है महिलाओं की भीड़

जशपुरनगर 17 नवम्बर 2023/जिले की तीनों विधानसभा सीटो में होने वाले चुनाव के लिए प्रत्येक विधानसभा में 10-10 संगवारी मतदान केन्द्र बनाया गया है। इन मतदान केन्द्रों की खास बात यह है कि ये पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित हैं। इनमें मतदान अधिकारी से लेकर सुरक्षा अधिकारी तक सिर्फ महिलाएं है। सुबह से ही महिलाओं की भीड़ संगवारी मतदान केन्द्रों में वोट डालने के लिए आ रही है।
        उल्लेखनीय है कि यह विशेष बूथ महिलाओं का वोट प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया है। सभी संगवारी मतदान केन्द्रों में साज-सज्जा की गई है। स्वीप जशपुर के द्वारा स्वागत-अभिनंदन बोर्ड भी लगाए गए हैं। बूथ में न केवल मतदाताओं ने मतदान किया, बल्कि साज-सज्जा देखने में भी मतदाता मशगुल रहे। इनमें आकर्षक सेल्फी जोन भी बनाए गए हैं। जहा वोट डालने के बाद मतदाताओं ने सेल्फी भी ली। साथ ही इन केन्द्रों में जशपुर है तैयार, चुनई-तिहार के साथ चित्रण भी किया गया है और गुब्बारों से सभी मतदान केन्द्रों में सजावट की गई है। प्रवेश द्वार पर कारपेट बिछाया गया है। साथ ही रंगोली भी बनाई गई हैै।
विधानसभा जशपुर में मतदान केन्द्र क्रमांक 32-सन्ना, 83-बगीचा, (गम्हरिया), 85-बगीचा, 92-रूपसेरा, 215- मनोरा, 216-मनोरा, 259-जशपुर, 270-जशपुर, 271-जशपुर एवं 272-जशपुर को संगवारी मतदान केन्द्र बनाया गया है।
  इसी प्रकार विधानसभा कुनकुरी में मदान केन्द्र क्रमांक 15-चिटकवाईन, 27-अम्बाचुवा, 69-गड़ाकटा,77-कुनकुरी,105-देवबोरा, 98-बांसपतरा, 117-बम्हनी, 152-खुंटीटोली, 186-सिंगीबहार, 273-समडमा एवं विधानसभा पत्थलगांव में मदान केन्द्र क्रमांक 143-हीरापुर, 213-कछार, 162-नारायणपुर, 146-रैरूमाकला, 152-मिर्जापुर, 159-बहनाटांगर, 173-पत्थलगांव, 214-कछार, 154-केराकछार, 207-घरजियाबथान  को संगवारी मतदान केन्द्र बनाया गया है।

Related Posts

राज्य खेल अलंकरण 2023-24 एवं 2024-25 हेतु आवेदन 26 जून तक आमंत्रित

खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान   अम्बिकापुर 12 जून 2025/   खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के लिए आवेदन…

Read more

प्रदेश में प्रारंभ होंगे नए वन्य प्राणी रेस्क्यू सेंटर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश देश का सर्वाधिक वन क्षेत्र और वन्यजीवों की विविधता से संपन्न राज्य है। भारत में सबसे अधिक बाघ (टाइगर)…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रगतिशील छग सतनामी समाज के 1442  मतदाता 29 जून को करेंगे प्रदेश पदाधिकारियों चुनाव

प्रगतिशील छग सतनामी समाज के 1442  मतदाता 29 जून को करेंगे प्रदेश पदाधिकारियों चुनाव

मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

विश्व रक्तदाता दिवस पर विशेष –

जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से राज्य में विशेष अभियान

जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से राज्य में विशेष अभियान

शिक्षा और स्वास्थ्य के समन्वय से संवरेंगे बच्चों के भविष्य

शिक्षा और स्वास्थ्य के समन्वय से संवरेंगे बच्चों के भविष्य

छत्तीसगढ़ में सीबीजी प्लांट स्थापना के लिए 100 करोड़ का निवेश, रायपुर में हुआ त्रिपक्षीय समझौता

छत्तीसगढ़ में सीबीजी प्लांट स्थापना के लिए 100 करोड़ का निवेश, रायपुर में हुआ त्रिपक्षीय समझौता