जशपुरनगर : ग्राम पंचायत नारायणपुर और दुलदुला से अलग-अलग  प्रारंभ हुई ट्रैक्टर रैली – IMNB NEWS AGENCY

जशपुरनगर : ग्राम पंचायत नारायणपुर और दुलदुला से अलग-अलग  प्रारंभ हुई ट्रैक्टर रैली

जशपुरनगर 27 अप्रैल 2024/स्वीप जश-प्रण कार्यक्रम के तहत कुनकुरी के ग्राम पंचायत नारायणपुर और जनपद पंचायत दुलदुला के ग्राम रायडीह से ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। स्वीप के नोडल अधिकारी और सीईओ जिला पंचायत अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिले में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कुनकुरी जनपद पंचायत के सीईओ के.के. श्रीवास के नेतृत्व में दर्जनों ट्रैक्टर से  नारायणपुर अटल चौक से रैली प्रारंभ कर नारायणपुर बस्ती, जय स्तंभ चौक और थाना से रानीकोम्बो होते हुए बनकोम्बो के साप्ताहिक बाजार तक रैली की गई। जिसमें 20 ग्राम पंचायतों के सचिव और विहान समूह की महिलाएं भी सम्मिलित रही। ट्रैक्टर में लाउडस्पीकर लगाकर ग्रामीणों को शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई।

नारायणपुर के अलावा जनपद पंचायत दुलदुला में सीईओ दीपक मिंज के सहयोग से ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 40 सचिव और ग्रामीण सम्मिलित रहे। ग्राम पंचायत रायडीह , छेरडांड, दुलदुला , भूसड़ी टोली में ट्रैक्टर रैली आयोजित की गई। इस दौरान ग्रामीणों को 7 मई को मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Posts

जल संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा भू-जल संवर्धन मिशन – विष्णु देव साय

*मुख्यमंत्री ने भू-जल संवर्धन मिशन का किया शुभारंभ, भू-जल और वर्षा जल संरक्षण पर शहरों में होंगे प्रभावी काम* *हाइड्रोलॉजिस्ट्स, कॉलोनाइजर्स, उद्योग समूह, राज्य शासन के विभिन्न विभागों और विशेषज्ञों…

Read more

उद्योग मंत्री देवांगन कोरबा में आयोजित सुशासन तिहार में होंगे शामिल

रायपुर, 20 मई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नेतृत्व में गांव एवं शहरी क्षेत्रों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग…

Read more

You Missed

जल संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा भू-जल संवर्धन मिशन – विष्णु देव साय

जल संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा भू-जल संवर्धन मिशन – विष्णु देव साय

उद्योग मंत्री देवांगन कोरबा में आयोजित सुशासन तिहार में होंगे शामिल

उद्योग मंत्री देवांगन कोरबा में आयोजित सुशासन तिहार में होंगे शामिल

हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने बस्तर एवं तोकापाल ब्लॉक के स्कूलों में समर कैंप का लिया जायजा

कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने बस्तर एवं तोकापाल ब्लॉक के स्कूलों में समर कैंप का लिया जायजा