जशपुरनगर  : मतदाता जागरूकता कार्यक्रम : जशपुर और  मनोरा में महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को दिलाई गई शपथ, किया गया जागरूक – IMNB NEWS AGENCY

जशपुरनगर  : मतदाता जागरूकता कार्यक्रम : जशपुर और  मनोरा में महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को दिलाई गई शपथ, किया गया जागरूक

स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत हर स्तर पर कार्यक्रम आयोजित
जशपुरनगर 18 अप्रैल 2024/जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां जारी है। लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए जिले भर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न ग्राम पंचायतों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सभी कलस्टर में  नए मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में जशपुर ब्लॉक  सहित अन्य ब्लॉक और ग्रामों  में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर और रंगोली बनाकर  मेहंदी  लगाकर  लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। हाथों में वोट देने की अपील की तख्तियां में वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना, देश का भाग्य विधाता बने आप मतदाता, सबसे बड़ा दान मतदान, मतदाता वोट हमारा अधिकार, जैसी स्लोगन के साथ महिलाओं ने जागरूकता का सन्देश दिया। इसी तरह मनोरा ब्लॉक में मतदाता जागरूकता रैली  निकालकर मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया गया।  समूह की महिलाओं द्वारा शपथ लेकर ग्राम वासियों को स्वीप कार्यक्रम से अवगत कराया गया। इस दौरान सभी से लोकसभा चुनाव में 7 मई को मतदान करने का आह्वान किया। साथ ही नए मतदाताओं को मतदान में शत-प्रतिशत भागीदारी को लेकर शपथ भी  दिलाई गई।  लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी से मतदान करने की अपील की जा रही है।  इसके लिए प्रतिदिन  जिले भर में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत हर स्तर पर  मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

Related Posts

विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना साकार करने सभी अधिकारी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता से करें कार्य: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

*मुख्यमंत्री ने बालोद, नारायणपुर एवं कांकेर जिले के अधिकारियों की बैठक ली* रायपुर, 28 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संयुक्त जिला कार्यालय, बालोद…

Read more

छत्तीसगढ़ में शिक्षा सुधार की नई पहल: युक्तियुक्तकरण के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में ठोस कदम

*बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री श्री साय* रायपुर 28 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रेत के अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई तीन हाईवा जब्त

रेत के अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई तीन हाईवा जब्त

विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना साकार करने सभी अधिकारी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता से करें कार्य: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना साकार करने सभी अधिकारी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता से करें कार्य: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में नगर पालिक निगम राजनांदगांव के टाऊन हाल में फोटो प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में नगर पालिक निगम राजनांदगांव के टाऊन हाल में फोटो प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

जिला एवं तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

जिला एवं तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्राम आंतरगांव में बोर खनन का किया निरीक्षण

जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्राम आंतरगांव में बोर खनन का किया निरीक्षण

सुशासन तिहार पर दामेश्वरी साहू, सीता बाई साहू, जागृति साहू एवं भिना यादव को मिली खुशियों की सौगात

सुशासन तिहार पर दामेश्वरी साहू, सीता बाई साहू, जागृति साहू एवं भिना यादव को मिली खुशियों की सौगात