कोरबा : जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा प्रचार-प्रसार रथ रवाना – IMNB NEWS AGENCY

कोरबा : जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा प्रचार-प्रसार रथ रवाना

24 जुलाई तक मनाया जाएगा विश्व जनसंख्या दिवस एवं जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा
महिला नसबंदी हेतु दो हजार तथा पुरूष नसबंदी हेतु तीन हजार रूपए दी जाएगी प्रोत्साहन राशि

कोरबा 08 जुलाई 2024/ जिले में परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 24 जुलाई 2024 तक विश्व जनसंख्या दिवस एवं जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देष पर जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा प्रचार-प्रसार रथ को रवाना किया गया है। यह प्रचार रथ जिले के सभी विकासखण्डों में घूमकर परिवार नियोजन के स्थाई तथा अस्थाई साधन के संबंध में जागरूकता प्रदान करेगा।


सीएमएचओ ने बताया कि जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के दौरान ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक विषेष अभियान चलाकर पुरूष एवं महिला नसबंदी के प्रति फैली अज्ञानता व भ्रांतियों को दूर कर परिवार नियोजन के महत्व के बारे में जनता को जागरूक किया जा रहा है। इस पखवाड़े में लक्ष्य दंपतियों को उसकी पसंद के अनुसार परिवार नियोजन के अस्थाई साधन, जिला चिकित्सालय तथा विकासखण्डों में पुरूष एवं महिला नसबंदी शिविर का आयोजन षामिल है। उन्होंने बताया कि सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में परिवार नियोजन के साधन निशुल्क उपलब्ध हैं इसमें पुरुष एवं महिला नसबंदी, निरोध, गर्भनिरोधक गोली, अंतर इंजेक्शन, कॉपर टी जैसी सुविधाएं शामिल हैं। नसबंदी उपरांत हितग्राहियों को महिला नसबंदी हेतु 2000 तथा पुरूष नसबंदी हेतु 3000 प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा। कलेक्टर श्री अजीत वसंत तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के परिवार नियोजन के पात्र इच्छुक दंपतियों से अपील की है कि अपने परिवार को सीमित रखने हेतु अधिक से अधिक संख्या में परिवार नियोजन के अस्थाई तथा स्थाई साधन का उपयोग करें जिससे उनका परिवार सुखी और खुशहाल हो सके।

Related Posts

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दक्षिणी आंध्र प्रदेश के सूखा ग्रस्त जिलों को लेकर समीक्षा बैठक की

प्राकृतिक खेती और पाम ऑयल मिशन को लेकर भी आंध्र प्रदेश के मंत्रियों व अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा सूखा ग्रस्त क्षेत्रों के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर ‘एकीकृत…

Read more

संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा ने किया बिहान की गतिविधियों का अवलोकन

महिलाओं को आजीविका गतिविधियों, ई-कॉमर्स और प्रशिक्षण से जोड़ने के दिए निर्देश धमतरी । भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती स्वाति शर्मा आज कुरूद विकासखंड के…

Read more

You Missed

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दक्षिणी आंध्र प्रदेश के सूखा ग्रस्त जिलों को लेकर समीक्षा बैठक की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दक्षिणी आंध्र प्रदेश के सूखा ग्रस्त जिलों को लेकर समीक्षा बैठक की

संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा ने किया बिहान की गतिविधियों का अवलोकन

संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा ने किया बिहान की गतिविधियों का अवलोकन

ब्रेकिंग मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू

ब्रेकिंग  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षिप्रा नदी पर निर्माणाधीन घाटों का जायजा लिया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षिप्रा नदी पर निर्माणाधीन घाटों का जायजा लिया

महर्षि सांदीपनि की शिक्षा से भगवान श्रीकृष्ण को जगद्गुरु की मिली उपाधि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

महर्षि सांदीपनि की शिक्षा से भगवान श्रीकृष्ण को जगद्गुरु की मिली उपाधि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सांदीपनि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के केन्द्र बनकर उभरे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सांदीपनि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के केन्द्र बनकर उभरे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव