मध्यप्रदेश को मिलेगा जल्द ही एक नया टाइगर रिजर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में बढ़ी चीतों की संख्या
राज्य सरकार की प्रतिबद्धता से प्रदेश में वन्यजीवों के लिए बना अनुकूल वातावरण
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश को जल्द ही एक नया टाइगर रिजर्व मिलने वाला है। माधव टाइगर अभ्यारण्य जल्द ही राज्य का 9वां टाइगर रिजर्व बनेगा। इससे चंबल अंचल में वन्य जीवों की संख्या बढ़ेगी। मध्यप्रदेश वन्य जीवन संरक्षण में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। बुधवार को कूनो क्षेत्र में 5 चीते छोड़े गए, इनमें से 3 का जन्म तो प्रदेश में ही हुआ है। इस प्रकार अब सात चीते स्वयं को मध्यप्रदेश की आबोहवा में ढाल रहे हैं। पहले छोड़े गए चीते न केवल शिकार कर रहे हैं, अपितु कुशलता से जंगल में विचरण कर रहे हैं। प्रकृति, जीव जगत और मानव जीवन के संतुलन की यह अनमोल झलक राज्य में दिखाई दे रही है। सभी लोग इस आनंद और रोमांच का अनुभव कर रहे हैं। यह वन्य जीवों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह इस बात का प्रमाण है कि मध्यप्रदेश में वन्यजीवों के लिए सबसे अनुकूल वातावरण है।

  • Related Posts

    लोकतंत्र और राष्ट्रवादी भावना का संरक्षण पत्रकारिता की अहम कड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आपातकाल के दौर में संघर्षों का सामना करते हुए स्वदेश समाचार पत्र ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया स्वदेश ज्योति समाचार पत्र का लोकार्पण मुख्यमंत्री…

    Read more

    योग मिटाए रोग, इसलिए रोज करें योग – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भोपाल में होगा 21 जून को राज्य स्तरीय कार्यक्रम जिला मुख्यालयों में जिला स्तरीय एवं नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में होंगे उप जिला स्तरीय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में मीडिया प्रबंधन के लिए जारी निर्देशों के आदेश पर लगाई रोक

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में मीडिया प्रबंधन के लिए जारी निर्देशों के आदेश पर लगाई रोक

    कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत परिवहन एवं उत्खनन पर की जा रही लगातार कार्रवाई

    कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत परिवहन एवं उत्खनन पर की जा रही लगातार कार्रवाई

    उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय में डिजिटाईजेशन एवं स्कैनिंग सेंटर का किया शुभांरभ

    उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय में डिजिटाईजेशन एवं स्कैनिंग सेंटर का किया शुभांरभ

    कलेक्टर ने जिलेवासियों से बारिश के मौसम में पौधे लगाने की अपील की

    कलेक्टर ने जिलेवासियों से बारिश के मौसम में पौधे लगाने की अपील की

    छत्तीसगढ़ का मत्स्य बीज हब बना कांकेर

    छत्तीसगढ़ का मत्स्य बीज हब बना कांकेर

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना स्वास्थ्य एवं पोषण देखभाल हेतु प्रदान की जा रही प्रोत्साहन राशि

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना स्वास्थ्य एवं पोषण देखभाल हेतु प्रदान की जा रही प्रोत्साहन राशि