भारत जोड़ो यात्रा,राहुल गांधी के साथ 16 किलोमीटर पैदल चले मोहम्मद अकबर – IMNB NEWS AGENCY

भारत जोड़ो यात्रा,राहुल गांधी के साथ 16 किलोमीटर पैदल चले मोहम्मद अकबर

भारत जोड़ो यात्रा में लगातार तीसरे दिन शामिल हुए छत्तीसगढ़ के कांग्रेस जन

कवर्धा। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के अगुवाई में चल रही भारत जोड़ो यात्रा आज भी मध्यप्रदेश में चलती रही। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस जन आज लगातार तीसरे दिन भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर पदयात्रा पर चले। कवर्धा के विधायक व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने राहुल गांधी के साथ 16 किलोमीटर की पदयात्रा की। 27 नवम्बर को इंदौर जिले के राउ से दोपहर भारत जोड़ों यात्रा के दूसरे चरण में पदयात्री राहुल गांधी के साथ पैदल चले। मंत्री मोहम्मद अकबर इस पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ उपस्थित रहे। भारत जोड़ो यात्रा में अपार भीड़ उमड़ रही है। प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा लोग पदयात्रा में शामिल हो रहे है। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस जन मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने मध्यप्रदेश गए थे। 26 से 28 नवम्बर तक छत्तीसगढ़ के कांग्रेस जन पदयात्रा में उपस्थित रहे। पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्री गण व विधायक गण यहां से गए थे। भारत जोड़ो यात्रा 04 दिसम्बर को राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।
भारत जोड़ो यात्रा 07 सितम्बर को कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई है जो कि 05 महीने के बाद श्रीनगर पहुंचेगी। इस तरह देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के अगुवाई में पहुंचेगी। प्रतिदिन सुबह 06 बजे यात्रा प्रारंभ होती है। यह यात्रा प्रतिदिन 02 चरणों में चलती है। दूसरे चरण की पदयात्रा दोपहर 2.30 बजे प्रारंभ होती है जो कि शाम 06 बजे तक चलती है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में हस्तशिल्प विकास की अपार संभावना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल* *मुख्यमंत्री ने हस्तशिल्पियों को औजार उपकरण योजना अंतर्गत अनुदान राशि का किया…

Read more

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 4 जून को ’दाई-बाबा दिवस’ मनाया जाएगा

धमतरी । प्रदेश में आम लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रत्येक बुधवार को होने वाले मेले…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

और अब मामला शर्मिष्ठा पनोली का : लोकतंत्र वाकई खतरे में है! (आलेख : संजय पराते)

और अब मामला शर्मिष्ठा पनोली का : लोकतंत्र वाकई खतरे में है!  (आलेख : संजय पराते)

निशाने पर सिर्फ मूर्ति भर नहीं है! (आलेख : बादल सरोज)

निशाने पर सिर्फ मूर्ति भर नहीं है! (आलेख : बादल सरोज)

सरगुजा जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक 10 जून को होगी

सरगुजा जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक 10 जून को होगी

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 92 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 92 लाख रुपए की राशि स्वीकृत