मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर रेंगारटोली में लगाया गया नया ट्रांसफार्मर

बिजली की आपूर्ति  पुनः हुई बहाल, ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

जशपुरनगर, 30 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम पंचायत चेटबा के रेंगारटोली में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रति आभार व्यक्त किया।
विकासखंड कांसाबेल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चेटबा के सरपंच ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देकर बताया कि ट्रांसफार्मर खराब हो जाने की वजह से रेंगारटोली वार्ड क्रमांक 8 में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है। जिससे वहां के लोगों को काफी पेरशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इसे जल्द सुधारने की मांग की। कैंप कार्यालय की पहल पर विद्युत विभाग के द्वारा नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के द्वारा बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के द्वारा जनसमस्या का निवारण  तत्परता से किया जा रहा है। विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्या आने पर इसके तत्काल निराकरण की कार्यवाही शुरू कर दी जाती है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पर्यावरण वाटिका का किया लोकार्पण

    वाटिका में औषधीय पौधे, एडवेंचर जोन, तितली जोन सहित प्राकृतिक खूबसूरती को किया गया है प्रदर्शित 28 हेक्टेयर में बनाया गई है पर्यावरण वाटिका जशपुरनगर, 06 अप्रैल 2025/ अगर आप प्रकृति…

    रिंकी यादव अपनी मेहनत और हुनर से बनी कामयाब छिंद कांसा की बनाती है सुंदर टोकरी

    जशपुरनगर 6 अप्रैल 25/ जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम टाटीडांड की रहने वाली श्रीमती रिंकी यादव आज अपने आत्मविश्वास, मेहनत और हुनर से न सिर्फ अपने परिवार को संबल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पर्यावरण वाटिका का किया लोकार्पण

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पर्यावरण वाटिका का किया लोकार्पण

    रिंकी यादव अपनी मेहनत और हुनर से बनी कामयाब छिंद कांसा की बनाती है सुंदर टोकरी

    रिंकी यादव अपनी मेहनत और हुनर से बनी कामयाब छिंद कांसा की बनाती है सुंदर टोकरी

    राज्य में सुशासन की नई पहल जिले में 8 अप्रैल से ‘सुशासन तिहार-2025’ का होगा शुभारंभ

    राज्य में सुशासन की नई पहल जिले में 8 अप्रैल से ‘सुशासन तिहार-2025’ का होगा शुभारंभ

    अपना स्टार्टअप शुरू करने हेमल को मिला लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये का लोन

    अपना स्टार्टअप शुरू करने हेमल को मिला लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये का लोन