नाम निर्देशन का दूसरा दिन नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में महापौर के लिए 01 और वार्ड पार्षदों के लिए 14 नामांकन पत्र किए गए क्रय

नगर पंचायत लखनपुर में अध्यक्ष हेतु 01 प्रत्याशी एवं पार्षद हेतु 01 प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन पत्र

अम्बिकापुर 23 जनवरी 2025/ नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन गुरुवार को नगर पालिक निगम अम्बिकापुर हेतु महापौर के लिए 01 और वार्ड पार्षदों के लिए 14 नामांकन पत्र का क्रय किया गया। इस तरह अब तक महापौर के लिए कुल 02 और वार्ड पार्षदों के लिए 29 नामांकन पत्र क्रय किए गए हैं। आज दिनांक में किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है।
वहीं नगर पंचायत लखनपुर में आज 01 अध्यक्ष एवं 1 पार्षद हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया गया है तथा आज 05 पार्षद हेतु नामांकन पत्र क्रय किए गए। अर्थात अब तक कुल 01 अध्यक्ष एवं 14 पार्षद हेतु नामांकन पत्र क्रय किए गए है। आज दिनांक तक नगर पंचायत लखनपुर में
1 अध्यक्ष एवं 2 पार्षद हेतु नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।  इसी प्रकार नगर पंचायत सीतापुर में आज 5 पार्षद हेतु नामांकन पत्र क्रय किए गए, यहां अब तक कुल 07 पार्षद हेतु नामांकन पत्र क्रय किए गए हैं। नगर पंचायत सीतापुर हेतु आज दिनांक तक किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने दिव्यांग बच्चों और वृद्धजनों संग मनाई होली प्रेम, भाईचारा  और सौहार्द पूर्वक होली का त्योहार मनाने अपील की

    अम्बिकापुर 13 मार्च 2025/ रंगोत्सव के अवसर पर कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने समाज के विशेष वर्गों के साथ खुशियां बांटने का अनुकरणीय कार्य किया। उन्होंने शासकीय बौद्धिक मंदता विद्यालय के…

    होली पर मिलावटखोरी के खिलाफ प्रशासन सख्त, विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमार कार्रवाई लगाया गया जुर्माना

    अम्बिकापुर 12 मार्च 2025/ होली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए मिलावटी खोवा और गुणवत्ताहीन मिठाइयों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम सख्त कार्रवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *