जल जागृति अभियान अंतर्गत लोदाम में तालाब साफ करने लोगों ने किया श्रमदान

सीईओ जिला पंचायत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, स्कूली बच्चों ने किया श्रमदान
जशपुरनगर 04 अप्रैल 2025/ जिले में जल एवं भूमि संरक्षण के लिए कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा चलाई जा रही जल जागृति जशपुर अभियान के तहत शुक्रवार को लोदाम तालाब में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्रामीणों, स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इसके तहत् तालाब तक पहुंच मार्ग, तालाब के घाटों, झाड़ियों, मेढ़ों, पचरी की सफाई श्रमदान के माध्यम से की गई।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ द्वारा लोगों को जल जागृति जशपुर अभियान की जानकारी देते हुए भूमि एवं जल संरक्षण के लिए जल स्त्रोतों के निकट स्वच्छता की आवश्यकता के साथ जल संचयन के तरीकों के बारे में सभी को जानकारी दी गयी और कहा कि यदि हमारे जल स्त्रोत स्वस्थ एवं स्वच्छ नहीं रहेंगे तो जल स्तर नीचे चला जायेगा और आस पास की वनस्पतियों से लेकर जीव जंतुओं पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और पूरा परिस्थितिक तंत्र खतरे में आ जायेगा जिसका हम भी हिस्सा हैं। इससे बचाव के लिए उन्होंने सभी को जल स्त्रोतों के आस पास स्वच्छता रखने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जनपद सीईओ लोकहित  भगत, नायब तसलीलदार राजेश यादव, जिला समन्वयक एसबीएम मदन प्रेमी, एसएडीओ रात्रे, एसबीएम समन्वयक दीपक साहू, वॉटर सेड विशेषज्ञ नयन रंजन बेहरा, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, स्व सहायता समूह की दीदियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिन दीदियों, गांव के गणमान्य नागरिकों, 200 स्वयं सेवकों द्वारा श्रमदान कर जल स्त्रोतों की स्वच्छता का महत्व दर्शाते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।

  • Related Posts

    जिला पंचायत सीईओ ने शासकीय रोपणी का किया निरीक्षण ’प्रगतिशील किसानों से चर्चा कर शासकीय योजनाओं से प्राप्त लाभ की ली जानकारी

    जशपुरनगर 03 मई 2025/ जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार द्वारा शुक्रवार को उद्यानिकी विभाग के शासकीय उद्यान रोपणियों का निरीक्षण करने के साथ उन्नतशील कृषकों से मुलाकात कर उनके प्रक्षेत्र का…

    कलेक्टर रोहित व्यास ने प्रेस वार्ता आयोजित कर सुशासन तिहार के संबंध में  दी जानकारी

    समाधान शिविरों के प्रचार प्रसार की अपील की, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले लाभ जशपुरनगर,03 मई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट समाकक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुधाखेड़ी माता मंदिर परिसर को देवी लोक के भव्य रूप में विकसित किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    दुधाखेड़ी माता मंदिर परिसर को देवी लोक के भव्य रूप में विकसित किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    कृषि आधारित उद्योगों के लिए सरल और अनुकूल हैं राज्य सरकार की नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    कृषि आधारित उद्योगों के लिए सरल और अनुकूल हैं राज्य सरकार की नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    कृषि एवं उद्यानिकी में नवाचार और उन्नत तकनीकों से बढ़ाएंगे उत्पादन क्षमता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    कृषि एवं उद्यानिकी में नवाचार और उन्नत तकनीकों से बढ़ाएंगे उत्पादन क्षमता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    रजक समाज का परिश्रम, सेवा भावना और सामाजिक सद्भाव में रहा है महत्वपूर्ण योगदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रजक समाज का परिश्रम, सेवा भावना और सामाजिक सद्भाव में रहा है महत्वपूर्ण योगदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय