राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का अंतागढ़ के साप्ताहिक बाजार में लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी

उत्तर बस्तर कांकेर 27 दिसम्बर 2022-राज्य सरकार के चार वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित छायाचित्र का प्रदर्शनी जिले के सभी विकासखण्डों के हाट-बाजारों में लगाये जा रहे हैं, इसी कड़ी में आज अंतागढ़ के साप्ताहिक बाजार में जनसंपर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन, तेंदूपत्ता एवं लघु वनोपज की खरीदी, छत्तीसगढ़ से निर्यात, कृषि ऋण माफी, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, गोधन न्याय योजना, कृषि एवं वनोपज का वेल्यू-एडिशन से रोजगार एवं आय में वृद्धि, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, राजीव युवा मितान क्लब, बिजली बिल हाफ, कृष्ण कुंज, सुराजी गांव योजना इत्यादि राज्य सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित पाम्पलेट एवं पुस्तकों का वितरण भी किया जा रहा है।
        छायाचित्र प्रदर्शनी को अंतागढ़ के अजय मरकाम, जितेंद्र मंडावी, रोहित सोनवानी, सोनू राम साहू, सुभाष, कुर्सेल के सुनील नेताम, विनोद मंडावी,  विश्वनाथ, दीनू बघेल, तिवारी के समारू राम, बिरजू राम, पवन सिंह नाग, अजीत निषाद, विष्णु टांडिया, घसियाराम नेताम, समारू राम, नरेश रावतिया, भवन नाग ने अवलोकन कर जानकारी लिया।

Related Posts

मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

*निर्माण श्रमिकों के खाते में 19.71 करोड़ रूपए की राशि की जाएगी अंतरित* *न्यू सर्किट हॉउस, रायपुर में 15 जून को होगा कार्यक्रम* रायपुर, 13 जून 2025/ मुख्यमंत्री नोनी बाबू…

Read more

छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होगा शाला प्रवेश उत्सव

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों से की सहभागिता की अपील* *शिक्षा को जनअभियान बनाने की दिशा में राज्य सरकार की नई पहल* रायपुर, 13 जून 2025/ छत्तीसगढ़ में आगामी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रगतिशील छग सतनामी समाज के 1442  मतदाता 29 जून को करेंगे प्रदेश पदाधिकारियों चुनाव

प्रगतिशील छग सतनामी समाज के 1442  मतदाता 29 जून को करेंगे प्रदेश पदाधिकारियों चुनाव

मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

विश्व रक्तदाता दिवस पर विशेष –

जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से राज्य में विशेष अभियान

जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से राज्य में विशेष अभियान

शिक्षा और स्वास्थ्य के समन्वय से संवरेंगे बच्चों के भविष्य

शिक्षा और स्वास्थ्य के समन्वय से संवरेंगे बच्चों के भविष्य

छत्तीसगढ़ में सीबीजी प्लांट स्थापना के लिए 100 करोड़ का निवेश, रायपुर में हुआ त्रिपक्षीय समझौता

छत्तीसगढ़ में सीबीजी प्लांट स्थापना के लिए 100 करोड़ का निवेश, रायपुर में हुआ त्रिपक्षीय समझौता