प्रधानमंत्री मोदी को नाइजीरिया के राष्ट्रीय पुरस्कार- “ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर” से सम्मानित

नई दिल्ली । स्टेट हाउस में आयोजित एक समारोह में, नाइजीरिया संघीय गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम बोला अहमद टीनुबू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत-नाइजीरिया संबंधों को बढ़ावा देने में उनके राजनीतिक कौशल और शानदार योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार – “ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर” से सम्मानित किया। पुरस्कार के प्रशस्ति-पत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत भारत को एक वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया गया है और उनके परिवर्तनकारी शासन ने सभी के लिए एकता, शांति और साझा समृद्धि को बढ़ावा दिया है।

इस पुरस्कार को स्वीकार करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस सम्मान को भारत के लोगों और भारत तथा नाइजीरिया के बीच दीर्घकालिक व ऐतिहासिक मित्रता को समर्पित किया। उन्होंने आगे कहा कि यह सम्मान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और ग्लोबल साउथ की आकांक्षाओं के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1969 के बाद इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले विदेशी नेता हैं।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2025 के लिए युवा-केंद्रित पहल “योग अनप्लग्ड” को प्रमुख योग संस्थानों के कार्यक्रम में शामिल होने से बढ़ावा मिला

    नई दिल्ली । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2025 के लिए युवा-केंद्रित पहल “योग अनप्लग्ड” को अग्रणी योग संस्थानों द्वारा अगली पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए एक साथ आने से बढ़ावा…

    Read more

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई दी

    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को दोहा डायमंड लीग 2025 में भाला फेंक स्पर्धा में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने और अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो…

    Read more

    You Missed

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को “भोज नर्मदा द्वार” का भूमि-पूजन करेंगे

    भारतीय सेना ने रचा शौर्य और पराक्रम का नया इतिहास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    भारतीय सेना ने रचा शौर्य और पराक्रम का नया इतिहास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मानव और जीवों के अस्तित्व के लिये सबसे महत्वपूर्ण तत्व है जल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मानव और जीवों के अस्तित्व के लिये सबसे महत्वपूर्ण तत्व है जल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    तेजी से विस्तार ले रहे नगरीय क्षेत्रों का व्यवस्थित नियोजन जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    तेजी से विस्तार ले रहे नगरीय क्षेत्रों का व्यवस्थित नियोजन जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव