रायपुर: इस बार भी जेल में राखी बांधने की अनुमति नहीं, राखी जमा कर लौटीं बहनें

रायपुर: केंद्रीय जेल रायपुर में कैद भाइयों को राखी बांधने बहने सुबह से पहुंचीं हुईं हैं। कोरोना गाइड लाइन जारी रहने से इस बार भी राखी बांधने की अनुमति नहीं दी गई है। इसलिए सभी बहनों को अपने भाइयों के नाम राखी, मिठाई और पकवानों के पैकेट जेल गेट पर जमा कर लौटना पड़ा।

परिजनों, बहनों को उप जेल के अंदर प्रवेश पूर्णता वर्जित वर्तमान में कोविड-19 का संक्रमण को ध्यान में रखते हुये कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत रखते हुए इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेश की जेलों में कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया है। सहायक जेल अधीक्षक नारायणपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर उप जेल में भी कोई कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जावेगा।

रक्षाबंधन पर्व पर परिजनों, बहनों को उप जेल के अंदर प्रवेश पूर्णता वर्जित रहेगा। बंदी परिजन, बहनों को जेल के अंदर प्रवेश देकर अपने बंदी भाईयों को सीधे तौर पर राखी बांधने की मनाही है। उन्होंने यह भी बताया कि रक्षाबंधन पर्व के दिन बंदी परिजन मुलाकात हेतु प्रिजन कॉलिंग, वीडियो कॉलिंग की सुविधा जेल प्रशासन ने द्वारा बंदी परिजनों को उपलब्ध करायी जावेगी। साथ ही परिजन, बहनें बंदी भाईयों हेतु राखियाँ उप जेल गेट में जमा कर सकती हैं। उक्त राखियाँ सेनेटाइज कर बंदियों को प्रदाय कर दी जायेगी।

  • Related Posts

    होलिका दहन 2025 में 13 मार्च, गुरुवार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च की रात्रि 11:26 बजे से 14 मार्च की दोपहर 12:29 आचार्य डॉक्टर राजेश्वरानंद स्वामी

    होलिका दहन 2025 में 13 मार्च, गुरुवार को मनाया जाएगा। यह हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च…

    रायपुर में रिक्शा चलाकर गिरौदपुरी में सदाराम बांधे ने बनवाया था सतनाम धर्मशाला ,ट्रस्टी ने राजगुरु बालदास को संचालन के लिए सौंपा

      0 गिरौदपुरी धाम मेला के अवसर पर सतनाम धर्मशाला , राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी को सौंपा गया सतनाम धर्मशाला गिरोदपुरी धाम का निर्माण- 24 नवंबर 1936 को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *