राजनांदगांव 30 जून 2024। इन्सपायर अवार्ड मानक 2022-23 अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रोजेक्ट प्रतियोगिता (सीएलईपीसी) का आयोजन राजनांदगांव जिले में किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रोजेक्ट प्रतियोगिता 1 एवं 2 जुलाई 2024 को तथा मेंटरशिप कार्यशाला 3 एवं 4 जुलाई 2024 को दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित की जाएगी। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने राज्य स्तरीय प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सहायक संचाल शिक्षा श्री आदित्य खरे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के आवास, भोजन सहित अन्य आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
छत्तीसगढ़ में हस्तशिल्प विकास की अपार संभावना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
*मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल* *मुख्यमंत्री ने हस्तशिल्पियों को औजार उपकरण योजना अंतर्गत अनुदान राशि का किया…
Read more