देश को छत्तीसगढ़ी संस्कृति से रूबरू कराने रिखी का दल पहुंचा दिल्ली

रायपुर। प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में 18 से 20 नवंबर तक संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन की ओर से छत्तीसगढ़ी संस्कृति को प्रदर्शित करते मंचीय प्रस्तुतियां रखी गई हैं। जिसमें प्रख्यात लोक वाद्य संग्राहक और लोक कलाकार रिखी क्षत्रिय अपने 25 कलाकारों के दल के साथ नई दिल्ली पहुंचे हैं। जहां वह पारंपरिक लोकनृत्य काकसाड़, परब, माड़ी, करमा, बैगा, करमा व सुआ आदि की प्रस्तुति देंगे। वही 21 नवंबर को प्रगति मैदान के ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव मनाया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे,वही इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
इस आयोजन में रिखी क्षत्रिय छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक नृत्य गीत-संगीत देवार करमा, गोंडी करमा, भोजली, गौरा-गौरी, सुआ व आंगा देव आदि की रंगारंग प्रस्तुति देंगे। इस दौरान उनके सहयोगी कलाकारों में राम कुमार पाटिल संगीतकार, कुलदीप शर्मा गायक, दिनेश वर्मा गायक, हेमराज सिन्हा गायिका, प्रियांशी महिमा, अजय उमरे, डोरेलाल गुड्डू, भोला राजेश, अजीत, कमल, प्रदीप, पारस, प्रमोद, संजीव, रंजीत, नवीन, भरत, नेहा, साधना, जयलक्ष्मी, अनुराधा, शशि, प्रेमलता व भुवनेश्वरी आदि शामिल है। सभी कलाकार अपनी प्रस्तुति के लिए नई दिल्ली पहुंच चुके हैं।

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना

  रायपुर, 01 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रविवार को बुद्ध जयंती के अवसर पर कोंडागांव जिले के भोंगापाल में भगवान गौतम…

Read more

छत्तीसगढ़ के विकास में देवांगन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने देवांगन समाज के महाकुंभ में समाज के लोगों को विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागिता की अपील की* रायपुर 01 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हिंदी पत्रकारिता के 200 साल संवाद और संचार की दुनिया में बज रहा हिंदी का डंका -प्रो.संजय द्विवेदी

हिंदी पत्रकारिता के 200 साल संवाद और संचार की दुनिया में बज रहा हिंदी का डंका -प्रो.संजय द्विवेदी

समूह से जुड़ने के बाद जीवन में आया परिवर्तन- सरिता बाई ’पीएम मुद्रा लोन लेकर बना रही ईंट

विश्व सायकल दिवस के उपलक्ष्य हॉकी स्टेडियम से निकाली गई सायकल रैली

अस्मिता सिटी-लीग 2025-26 का हुआ आयोजन