Satish Kaushik के निधन पर भावुक हुए सलमान खान, एक्टर को जाता देख छलके आंसू – IMNB NEWS AGENCY

Satish Kaushik के निधन पर भावुक हुए सलमान खान, एक्टर को जाता देख छलके आंसू

सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 में हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में हुआ था। सतीश अपने पीछे  पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका कौशिक को छोड़ गए हैं। बता दें कि सतीश का बड़ा बेटा शानू कौशिक का निधन महज दो साल की उम्र में हो गया था।

नई दिल्ली, IMNB। Salman Khan Gets Emotional On Satish Kaushik Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक ने 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कल यानी गुरुवार बृहस्पतिवार तड़के दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हुआ है। दिग्गज के निधन ने हर किसी को तोड़कर रख दिया है। जाते-जाते सतीश कौशिक हर किसी के दिल में गहरा सदमा और आंखों में आंसू दे गए हैं। एक्टर के निधन पर उनके खास दोस्त अनुपम खेर ने अपना सुध-बुध खोकर रोते हुए नजर आए थे। वहीं, अब सलमान खान का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भावुक होते दिखे।

सतीश के निधन पर भावुक हुए सलमान खान

सतीश कौशिक के अंतिम दर्शक के लिए इंडस्ट्री के तमाम सितारे पहुंचे थे। वहीं, सतीश के खास दोस्त सलमान खान भी उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। सतीश को देखकर सलमान खुद को भावुक होने से रोक नहीं पाए। सामने आए वीडियो में सलमान इमोशनल होते और रोते नजर आ रहे हैं। सलमान को सतीश के जाने का गहरा सदमा लगा है। एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स सतीश को श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।

सतीश के जाने के गम में फूट-फूटकर रोए अनुपम

सलमान खान से पहले अनुपम खेर का वीडियो सामने आया था, जिसमें वह रोते बिलखते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में अनुपम खेर अपने दोस्त सतीश कौशिक की अंतिम यात्रा में उनके साथ एंबुलेंस में बैठे हुए दिखाई दे रहे थे। सतीश को देख उनकी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे। अपने दोस्त को इस तरह से देखना अनुपम खेर के लिए आसान नहीं था। अनुपम अपने सामने 45 साल की दोस्ती को खत्म होते देख रहे थे। इस वीडियो को देखकर हर किसी की आंखें नम हुईं। बता दें कि सतीश कौशिक के निधन की जानकारी अनुपम खेर से ट्वीट कर दी थी।

Related Posts

वैष्णव ब्राह्मण समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

  0 मुख्यमंत्री  साय अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में हुए शामिल* रायपुर, 13 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित…

Read more

 कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर पर्यटन स्थलों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

बारिश में बढ़ी रौनक, पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़ – सुरक्षा के लिए तैनात किए गए नगर सेना के जवान धमतरी । जिले में बारिश की शुरुआत होते ही पर्यटन स्थल…

Read more

You Missed

वैष्णव ब्राह्मण समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

वैष्णव ब्राह्मण समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर पर्यटन स्थलों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

 कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर पर्यटन स्थलों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

साउथ एक्टर कोटा श्रीनिवास राव का निधन, 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

साउथ एक्टर कोटा श्रीनिवास राव का निधन, 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए श्रेयंका और साधु को मिली महिला भारत ए टीम में जगह, राधा करेंगी अगुआई

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए श्रेयंका और साधु को मिली महिला भारत ए टीम में जगह, राधा करेंगी अगुआई

Wimbledon: ‘फ्रैंड्स’ सीरीज की दीवानी स्वियातेक को ‘मोनिका गेलर’ ने लगाया गले, मां को देखकर भावुक हुईं अमांडा

Wimbledon: ‘फ्रैंड्स’ सीरीज की दीवानी स्वियातेक को ‘मोनिका गेलर’ ने लगाया गले, मां को देखकर भावुक हुईं अमांडा

दो शेर-दोनों ढेर, ताला है चाबी नहीं, अमित शाह के दरवाजे बंद, उद्धव-राज को राजपाट मुश्किल वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी… 

दो शेर-दोनों ढेर, ताला है चाबी नहीं, अमित शाह के दरवाजे बंद, उद्धव-राज को राजपाट मुश्किल  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…