शिव महापुराण कथा श्रद्धालुओं को आयोजन स्थल तक लाने 40 बसों को 7 दिन का दिया गया परमिट – IMNB NEWS AGENCY

शिव महापुराण कथा श्रद्धालुओं को आयोजन स्थल तक लाने 40 बसों को 7 दिन का दिया गया परमिट

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बस किराया किया गया नियत

जशपुरनगर, 19 मार्च 2025/ मयाली नेचर कैंप, मधेश्वर पहाड़ी के समीप शिव महापुराण कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा 21 मार्च से 27 मार्च तक अपने दिव्य वचनों से श्रद्धालुओं को शिवभक्ति से ओतप्रोत करेंगे। इस कथा वाचन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। श्रद्धालुओं की सुविधां के लिए और किसी भी प्रकार अव्यवस्था न हो इसकी पूरी तैयारी जिला प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है।  जिसके तहत 40 बसों को जिले के कोने-कोने से आयोजन स्थल तक पहुंचाने हेतु  सिटी बस और निजी बस संचालकों को 7 दिन तक का स्पेशल परमिट दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बस का किराया निर्धारित किया गया है। निर्धारित किराया से अधिक नहीं लेने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत राज्य शासन के किराया निर्धारणानुसार प्रति किलोमीटर 1.25 रूपए किराए की दर निर्धारित की गई है। बस प्रातः 8 बजे से 10ः30 बजे सुबह मयाली पहुंचने उपरांत कार्यक्रम समापन के बाद अपने निर्धारित आरंभ स्थल तक वापस जाएगा।
विकासखंड जशपुर से 5 बसे चलाई जा रही है जिसमें आरा, इचकेला से मयाली, सोगड़ा से मयाली, 2 बसें कल्याण आश्रम जशपुर से मयाली और लोदाम, पोरतेंगा से मयाली तक। इसी तरह विकासखंड मनोरा से 3 बसें जिनमें आस्ता, गजमा से मयाली, मनोरा से मयाली और घाघरा से मयाली तक। कुनकुरी विकासखंड से 3 बसें जिनमें कुनकुरी से मयाली, रनपुर, जोगबहला, कलिबा, ढोड़ीडांड़, कुनकुरी से मयाली और गोरया, बंदचुंवा, कुनकुरी से मयाली तक। विकासखंड दुलदुला से 3 बसे जिनमें कस्तुरा, रायडीह, बांगुरकेला से मयाली, सपघरा, मकरीबंधा, करडेगा, चटकपुर से मयाली और दुलदुला से मयाली तक।
कांसाबेल विकासखंड से 6 बसे  जिनमें बटाईकेला से मयाली, कांसाबेल से मयाली, पोंगरो से मयाली, टांगरगांव, सेमरगांव, कांसाबेल से मयाली, दोकड़ा, बगीया बंदरचुंवा, कुनकुरी से मयाली और लमडांड़ से मयाली, बगीचा विकासखंड से 9 बसें जिनमें महादेवडांड़, भितघरा, साहीडांड़, सरबकोम्बो से मयाली, सेमरकछार से मयाली, बिमडा से मयाली, रेंगले, कुहापानी सरबकोम्बो नारायणपुर, केराडीह से मयाली, पंडरापाठ से मयाली, सेंदरीमुंडा से मयाली, सन्ना से मयाली, बगीचा से मयाली और जुजगू से मयाली तक।
फरसाबहार विकासखंड से 4 बसें जिनमें लवाकेरा, तपकरा, कुनकुरी से मयाली, अबिरा, सिंगीबहार कुनकुरी से मयाली, लठबोरा से मयाली और सराईटोला से मयाली तक। पत्थलगांव विकासखंड से 7 बसें जिनमें पत्थलगांव से मयाली, घरजियाबथान मयाली, गाला से मयाली, तमता मयाली, किलकिला से मयाली, सुरंगपानी से मयाली और बागबहार से मयाली तक के रूट को बस चलाने का स्पेशल परमिट दिया गया है।

  • Related Posts

    मैं आपके गांव-घर का बेटा, प्रदेश को विकास की राह में ले जाना मेरा संकल्प: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *जशपुर के ग्राम दोकड़ा के समाधान शिविर में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *दोकड़ा में कॉलेज सहित अन्य कार्यों की घोषणा की* *पीएम आवास सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों से किया संवाद*…

    Read more

    नगर पंचायत पत्थलगांव को नगर पालिका में सम्मिलित करने हेतु राजपत्र प्रकाशित

    पत्थलगांव नगर पंचायत की सीमाएं ही नगर पालिका की सीमा होंगी जशपुरनगर 20 मई 2025/ पत्थलगांव को नगर पंचायत से नगर पालिका में सम्मिलित करने हेतु छत्तीसगढ़ राजपत्र प्रकाशित किया गया…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने में चिकित्सा क्षेत्र निभाए अहम भूमिका – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

    विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने में चिकित्सा क्षेत्र निभाए अहम भूमिका – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

    छत्तीसगढ़ में स्थानीय उप निर्वाचन 2025, सचिव सुखनाथ अहिरवार ने उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

    छत्तीसगढ़ में स्थानीय उप निर्वाचन 2025, सचिव सुखनाथ अहिरवार ने उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह वन नेशन वन इलेक्शन संगोष्ठी कार्यक्रम में हुए शामिल

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह वन नेशन वन इलेक्शन संगोष्ठी कार्यक्रम में हुए शामिल

    मछुआरा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा की अध्यक्षता में मछुआ सहकारी समितियों एवं समूहों की बैठक आयोजित

    मछुआरा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा की अध्यक्षता में मछुआ सहकारी समितियों एवं समूहों की बैठक आयोजित

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे कोरबा

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे कोरबा

    जिले में अवैध उत्खनन रोकने के लिए सख्त कार्यवाही करें : कलेक्टर

    जिले में अवैध उत्खनन रोकने के लिए सख्त कार्यवाही करें : कलेक्टर