विशेष पिछड़ी जनजाति के मतदाताओं ने आगे बढ़कर किया वोट – IMNB NEWS AGENCY

विशेष पिछड़ी जनजाति के मतदाताओं ने आगे बढ़कर किया वोट

महासमुंद। जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के वोटरों का इस बार विशेष रूझान दिखाई दिया। पिथौरा, बागबाहरा और महासमुंद जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति के मतदाताओं ने आगे बढ़कर वोट दिया। बागबाहरा के कमार युवा मतदाता सुरेश कमार, सुवल कमार, नागेन्द्र कमार ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए बताया कि वे आज सुबह से मतदान देने के लिए तैयार हो गए है। क्योंकि उन्हें सुबह से ही खेत और अपने काम के लिए बाहर निकलना पड़ता है। लेकिन आज के इस चुनई तिहार में वे अपना कर्तव्य और जिम्मेदारी समझते हुए अपने मत का प्रयोग किया है।

बागबाहरा सिर्री पठारीमुंड़ा के कमार जनजाति द्वारा मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जा रहा है। मतदाता बिसनी बाई कमार, फूल बाई कमार, मानसिंह कमार, रातिबाई कमार, ललिता कमार, अजय सिंह कमार, सोमनाथ कमार, झूरू जैसे कमार जनजाति के कई महिला, पुरूष मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में अपनी भागीदारी निभाई। इस दौरान मानसिंह ने सेल्फी जोन में सेल्फी भी ली। इनकी भागीदारिता जिले के अन्य मतदाताओं को भी प्रेरित करता है। ज्ञात है कि जिले के 75 ग्रामों में कुल 895 कमार जनजाति के लोग निवास करते हैं। जिनकी जनसंख्या 3240 है।

  • Related Posts

    वैष्णव ब्राह्मण समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      0 मुख्यमंत्री  साय अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में हुए शामिल* रायपुर, 13 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित…

    Read more

     कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर पर्यटन स्थलों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

    बारिश में बढ़ी रौनक, पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़ – सुरक्षा के लिए तैनात किए गए नगर सेना के जवान धमतरी । जिले में बारिश की शुरुआत होते ही पर्यटन स्थल…

    Read more

    You Missed

    राहुल गांधी का रथयात्रा पर झूठ शर्मनाक – सनातन परंपरा का किया घोर अपमान : पुरंदर मिश्रा

    राहुल गांधी का रथयात्रा पर झूठ शर्मनाक – सनातन परंपरा का किया घोर अपमान : पुरंदर मिश्रा

    वैष्णव ब्राह्मण समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    वैष्णव ब्राह्मण समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

     कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर पर्यटन स्थलों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

     कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर पर्यटन स्थलों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

    साउथ एक्टर कोटा श्रीनिवास राव का निधन, 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    साउथ एक्टर कोटा श्रीनिवास राव का निधन, 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए श्रेयंका और साधु को मिली महिला भारत ए टीम में जगह, राधा करेंगी अगुआई

    ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए श्रेयंका और साधु को मिली महिला भारत ए टीम में जगह, राधा करेंगी अगुआई

    Wimbledon: ‘फ्रैंड्स’ सीरीज की दीवानी स्वियातेक को ‘मोनिका गेलर’ ने लगाया गले, मां को देखकर भावुक हुईं अमांडा

    Wimbledon: ‘फ्रैंड्स’ सीरीज की दीवानी स्वियातेक को ‘मोनिका गेलर’ ने लगाया गले, मां को देखकर भावुक हुईं अमांडा