मत्स्य किसानों को नवीन तकनीकी के माध्यम से मछली पालन में बढ़ावा देने अन्य राज्य रांची का   कराया गया अध्ययन भ्रमण – IMNB NEWS AGENCY

मत्स्य किसानों को नवीन तकनीकी के माध्यम से मछली पालन में बढ़ावा देने अन्य राज्य रांची का   कराया गया अध्ययन भ्रमण

आधुनिक मछली पालन की दी गई जानकारी
जशपुरनगर 12 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के किसानों को कृषि के साथ-साथ मत्स्य पालन के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने के लिए मछली पालन विभाग के विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के प्रगतिशील किसानों को नवीन तकनीकी के माध्यम से मछली पालन में बढ़ावा देने के लिए राज्य के बाहर रांची, झारखण्ड लेक जाकर अध्ययन भ्रमण कराया गया। इनमें 20 अनुसूचित जनजाति एवं 01 सामान्य वर्ग के हितग्राही शामिल थे। इस दौरान झारखंड के मत्स्य निदेशक एच.एन.द्विवेदी ने कहा कि किसानों के इस तरह भ्रमण से दूसरे राज्यों में चल रही योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है। झारखण्ड राज्य के रांची में मत्स्य किसान प्रशिक्षण केन्द्र शालीमार ध्रुवा रोड रांची के मुख्य अनुदेशक श्री प्रशांत कुमार दीपक के नेतृत्व में किसानों को एग्रीग्रीन फिशरीज, टीकराटोली नगड़ी में बायोफ्लॉक, आरएएस, बायोप्लाट पोण्ड के माध्यम से नवीन तकनीकी से मछली पालन हो रहा उनके बारे में जानकारी दिया गया। झारखण्ड राज्य सहकारी समिति के द्वारा फिशफीड मील एवं हाईजेनिक फिश मार्केट के बोर में मत्स्य किसानों को जानकारी दिया गया।    जिला मत्स्य विभाग रांची के मछली पालन डोरण्डा में विभाग के द्वारा संचालित योजना तालाब, हेचरी, बायोफ्लॉक के बोर में जानकारी दिया गया। नवीन तकनीकी के माध्यम से पतरातू बांध एवं गेतलसूद में केज कल्चर एवं रामगढ़ जिले के आरा में बंद पड़े कोल पीठ में केज कल्चर के माध्यम से मछली पालन किया जा रहा उसके बारे में जानकारी दिया गया। जिससे योजनाओं को देखकर मत्स्य किसान प्रभावित हुए।
  • Related Posts

    पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविर लगाकर पशुओं का किया गया उपचार

    जशपुरनगर 8 जून 2025/ पशुधन विकास विभाग  द्वारा विकासखंड जशपुर के ग्राम पंचायत – बाला छापर में  विगत दिवस पशु प्रदर्शनी मेला एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ।…

    Read more

    सीएमएचओ ने सीएचसी कांसाबेल का निरीक्षण कर अस्पताल को सुचारू रूप से संचालन हेतु दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

    आपातकालीन चिकित्सा सुविधा 24 घंटे उपलब्ध कराने, एंटी स्नैक वेनम, मौसमी बीमारियों से संबंधित  दवाइयों के पर्याप्त  उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश जशपुरनगर 07 जून 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सिंधी समाज के गो सेवा अभियान से जुड़ने सम्बन्धी पुस्तिका का ११ जून को वाराणसी में करेंगे विमोचन

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सिंधी समाज के गो सेवा अभियान से जुड़ने सम्बन्धी पुस्तिका का ११ जून को वाराणसी में करेंगे विमोचन

    मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ

    मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ

    चिन्तन शिविर 2.0 : मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों ने सीखे बेहतर वित्तीय प्रबंधन के गुर

    चिन्तन शिविर 2.0 : मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों ने सीखे बेहतर वित्तीय प्रबंधन के गुर

    जशपुर जिले के किसान अब गर्मी के मौसम में खेती से अतिरिक्त आय अर्जित कर अच्छे जीवन यापन कर रहे हैं।

    जशपुर जिले के किसान अब गर्मी के मौसम में खेती से अतिरिक्त आय अर्जित कर अच्छे जीवन यापन कर रहे हैं।

    पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविर लगाकर पशुओं का किया गया उपचार

    पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविर लगाकर पशुओं का किया गया उपचार

    मुख्यमंत्री साय ने ‘चिंतन शिविर 2.0’ को बताया नीति-निर्माण का सशक्त मंच

    मुख्यमंत्री साय ने ‘चिंतन शिविर 2.0’ को बताया नीति-निर्माण का सशक्त मंच