शासकीय आईटीआई में स्वीप गतिविधियां लगातार जारी, विविध प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिया जा रहा मतदाता जागरूकता का संदेश – IMNB NEWS AGENCY

शासकीय आईटीआई में स्वीप गतिविधियां लगातार जारी, विविध प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिया जा रहा मतदाता जागरूकता का संदेश

महासमुंद 08 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर महाविद्यालयों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सहित अन्य जगहों, संस्थानों आदि में निरंतर स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है। आईटीआई के छात्र-छात्राओं के मध्य नारा लेखन, रंगोली, पेंटिंग, निबंध, भाषण, वाद-विवाद, नुक्कड़-नाटक, मानव श्रृंखला जैसे गतिविधियां आयोजित कर उन्हें मतदान की महत्ता की जानकारी दी जा रही है। साथ ही लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने, अपने घर-परिवार, गली-मोहल्ले, बसाहटों में मतदान की उपयोगिता के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था महासमुंद में शत-प्रतिशत मतदान हेतु पाम्पलेट चस्पा किया गया। आईटीआई के अध्ययनरत् विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आगामी चुनाव में निश्चित रूप से वोट देने एवं अन्य मतदाताओं को भी मतदान हेतु प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

Related Posts

विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 तक

रायपुर, 19 मई 2025 :भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 तक राष्ट्रीय स्तर पर…

Read more

विष्णु के सुशासन में हो रहा संवाद और समाधान

रायपुर 19 मई 2025 : छत्तीसगढ़ में विष्णु के सुशासन में संवाद और समाधान की कड़ी निरंतर रूप से चल रही है। इस सुशासन की सरकार में केंद्र और राज्य…

Read more

You Missed

विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 तक

विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 तक

विष्णु के सुशासन में हो रहा संवाद और समाधान

विष्णु के सुशासन में हो रहा संवाद और समाधान

महुआ पेड़ की छांव में सुशासन की चौपाल: चुकतीपानी में मुख्यमंत्री का अचानक दौरा, बैगा समुदाय ने जताया आत्मीय स्वागत

महुआ पेड़ की छांव में सुशासन की चौपाल: चुकतीपानी में मुख्यमंत्री का अचानक दौरा, बैगा समुदाय ने जताया आत्मीय स्वागत

मुंगेली जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में बसे ग्राम बिजराकछार में पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सुशासन तिहार के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब

मुंगेली जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में बसे ग्राम बिजराकछार में पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सुशासन तिहार के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब