वाहन की नीलामी हेतु निविदा आमंत्रित

अम्बिकापुर 02 सितम्बर 2024/ उपसंचालक रेशम अम्बिकापुर बताया कि निष्यप्रायोज्य वाहन की नीलामी किये जाने हेतु मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित की जाती है। नीलामी किये जाने वाले वाहन से संबंधित जानकारी वाहन क्रमांक   CG-02-7864  टाटासूमो विक्टा न्यूनतम मूल्य 21,800,00 रूपये है।

निविदा प्रपत्र एवं नीलामी नियम एवं शर्ते अधोहस्ताक्षर कार्यालय से 200/- रूपये जमा कर प्राप्त किया जा सकता है। नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने हेतु अमानत राशि 5000/-रूपये का डिमांड ड्राफ्ट उप संचालक रेशम अम्बिकापुर के नाम से निर्धारित प्रारूप के साथ सीलबंद लिफाफे में जमा कराना आवश्यक होगा। इच्छुक क्रेता द्वारा वाहन का अवलोकन कार्यालयीन समय में उपसंचालक रेशम अम्बिकापुर परिसर में किया जा सकता है, नीलामी की अन्य शर्तें कार्यालय नोटिस बोर्ड एवं वेबसाइट www.surguja.gov.in    पर देखी व प्राप्त की जा सकती है।
निविदा बिक्री हेतु प्रारंभिक तिथि 02 सितम्बर 2024, निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 16 सितम्बर 2024, सायं 03ः00 बजे तक है। निविदा खोलने की अंतिम तिथि 16 सितम्बर 2024, सायं 04ः00 बजे तक है, जो कार्यालय उप संचालक रेशम अम्बिकापुर, जिला सरगुजा में संपन्न होगी।

Related Posts

छत्तीसगढ़ के विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित साहित्यकार, उपन्यासकार एवं कवि श्री विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मान की घोषणा पर हर्ष व्यक्त करते हुए…

सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. संगीता ने ली आबकारी विभाग की संभागस्तरीय समीक्षा बैठक

विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश अम्बिकापुर । राज्य शासन के आबकारी विभाग की सचिव सह आयुक्त श्रीमती आर. संगीता ने जिला पंचायत सभाकक्ष में शनिवार को सरगुजा कलेक्टर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उप मुख्यमंत्री अरुण साव छत्तीसगढ़ धीवर समाज के वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव छत्तीसगढ़ धीवर समाज के वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में हुए शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देखी “छावा” फिल्म

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देखी “छावा” फिल्म

मुख्यमंत्री साय ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को शहीद दिवस पर किया नमन

मुख्यमंत्री साय ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को शहीद दिवस पर किया नमन

उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत महापरीक्षा अभियान का आयोजन 23 मार्च को

उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत महापरीक्षा अभियान का आयोजन 23 मार्च को