मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया नमन

रायपुर, 03 दिसम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। आज डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती और मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि राजेन्द्र बाबू भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महत्वपूर्ण राजनेताओं में से एक थे। उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में देश को एक मजबूत संविधान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राष्ट्रपति रहते हुए स्वतंत्र तथा निष्पक्ष कार्य की मिसाल प्रस्तुत की। उनके श्रेष्ठ जीवन मूल्य और अमूल्य विचार हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने हॉकी के जादूगर पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर उनकी उपलब्धियों और खेल के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा  कि मेजर ध्यानचंद के जादुई खेल से भारत को ओलंपिक खेलों में तीन स्वर्ण पदक हासिल हुए। मेजर ध्यानचंद का खेल के प्रति समर्पण और देश प्रेम की भावना हम सबके लिए प्रेरणादायक है।

Related Posts

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में मीडिया प्रबंधन के लिए जारी निर्देशों के आदेश पर लगाई रोक

*आवश्यक चर्चा कर बाद में तैयार किया जाएगा ड्राफ्ट: श्री जायसवाल* *समाज के विकास में मीडिया का बड़ा योगदान: स्वास्थ्य मंत्री*   रायपुर, 18 जून 2025 / छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य…

Read more

छत्तीसगढ़ का मत्स्य बीज हब बना कांकेर

*मत्स्य बीज उत्पादन और निर्यात के मामले में कांकेर राज्य का अग्रणी जिला* *हैचरी क्रांति ने राज्य को बनाया आत्मनिर्भर, देशभर में मांग* रायपुर, 18 जून 2025/छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में मीडिया प्रबंधन के लिए जारी निर्देशों के आदेश पर लगाई रोक

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में मीडिया प्रबंधन के लिए जारी निर्देशों के आदेश पर लगाई रोक

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत परिवहन एवं उत्खनन पर की जा रही लगातार कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत परिवहन एवं उत्खनन पर की जा रही लगातार कार्रवाई

उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय में डिजिटाईजेशन एवं स्कैनिंग सेंटर का किया शुभांरभ

उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय में डिजिटाईजेशन एवं स्कैनिंग सेंटर का किया शुभांरभ

कलेक्टर ने जिलेवासियों से बारिश के मौसम में पौधे लगाने की अपील की

कलेक्टर ने जिलेवासियों से बारिश के मौसम में पौधे लगाने की अपील की

छत्तीसगढ़ का मत्स्य बीज हब बना कांकेर

छत्तीसगढ़ का मत्स्य बीज हब बना कांकेर

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना स्वास्थ्य एवं पोषण देखभाल हेतु प्रदान की जा रही प्रोत्साहन राशि

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना स्वास्थ्य एवं पोषण देखभाल हेतु प्रदान की जा रही प्रोत्साहन राशि