प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को होली की दी हार्दिक शुभकामनाएं

 

रायपुर, 13 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद और परस्पर प्रेम की कामना की है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली का त्यौहार सदियों से भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग रहा है, जहां भेदभाव मिट जाते हैं, और लोग आपसी स्नेह, उल्लास और उमंग के रंगों में घुल-मिल जाते हैं। यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की विजय, प्रेम की जीत और समाज में सौहार्द्र को और मजबूत करने का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि हम सभी होली के पावन पर्व को प्रेम, सौहार्द और आनंद के साथ मनाएं, एक-दूसरे के जीवन में खुशियों के रंग भरें और छत्तीसगढ़ की समरसता और एकता को और अधिक सशक्त बनाएं।

  • Related Posts

    एसआरएच की मालकिन काव्या करने वाली है मशहूर सिंगर से शादी अनिरुद्ध रविचंदर ने बताया रयूमर्स

    इंटरटेनमेंट डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन से सिंगर कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है. भारत के टॉप संगीत निर्देशकों में से…

    Read more

    राज्य खेल अलंकरण 2023-24 एवं 2024-25 हेतु आवेदन 26 जून तक आमंत्रित

    खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान   अम्बिकापुर 12 जून 2025/   खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के लिए आवेदन…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खुद के आशियाने में परिवार के साथ हंसी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहा फुलेश्वर कमार

    खुद के आशियाने में परिवार के साथ हंसी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहा फुलेश्वर कमार

    एक्स पति के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी करिश्मा, व्हाइट सूट पहने आई ऐसे नजर, करीना-सैफ भी दिल्ली रवाना

    एक्स पति के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी करिश्मा, व्हाइट सूट पहने आई ऐसे नजर, करीना-सैफ भी दिल्ली रवाना

    भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 घोषित, क्रिस वोक्स की वापसी; कार्स भी शामिल

    भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 घोषित, क्रिस वोक्स की वापसी; कार्स भी शामिल

    आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल के लिए एस्पिरेशनल ब्लॉक फेलो पद हेतु आवेदन 7 जुलाई तक

    आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल के लिए एस्पिरेशनल ब्लॉक फेलो पद हेतु आवेदन 7 जुलाई तक

    राष्ट्रीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने एनआईवी पुणे का दौरा किया, विषाणु अनुसंधान की ऐतिहासिक पहलों की प्रशंसा की

    राष्ट्रीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने एनआईवी पुणे का दौरा किया, विषाणु अनुसंधान की ऐतिहासिक पहलों की प्रशंसा की

    सेल ने भारतीय नौसेना के आईएनएस अर्नाला के लिए जरूरत की पूरी विशेष स्टील की आपूर्ति की

    सेल ने भारतीय नौसेना के आईएनएस अर्नाला के लिए जरूरत की पूरी विशेष स्टील की आपूर्ति की