समूह की महिलाएं हो रही वित्तीय प्रबंधन में माहिर = गरीबी उन्मूलन की दिषा में बढ़ रहे कदम

बीजापुर। महिलाएं अपने घर-परिवार की जिम्मेदारी बखूबी निभाती हैं। प्राय: देखने को मिलता है कि जिन घरो में वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथ में होती है, उन घरों में फिजूल खर्ची नहीं होती है। कठिन आर्थिक हालातों में भी महिलाओं ने अपने परिवार को समस्या से निजात दिलाकर अपने प्रबंधन क्षमता का लोहा मनवाया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जिले में ग्राम गरीबी उन्मूलन योजना बनाई गई है समूह और संगठन स्तर पर प्रत्येक समूह की ग्रामीण महिलाओं को स्व सहायता समूह से जोड़कर उनका जीवन स्तर उठाने आजीविका मूलक गतिविधि से जोडऩा इसका प्रमुख उदेश्य है। जिला प्रशासन क्षेत्र में बैकिंग सेवा विस्तार एवं बैकिंग प्रणाली पर ग्रामीणों की जागरूकता हेतु लगातार प्रयास कर रही है। इसके साकारात्मक परिणाम वर्तमान में जमीनी स्तर पर देखने को मिल रहे हैं। एक ओर जहां बीसी सखी के माध्यम से 66 ग्राम पंचायतों में एयरटेल पेमेंट बैंक और बीसी सखी के माध्यम से बैंकिग सेवा पहुंचाई जा रही है] वहीं स्व सहायता समूह की महिलाएं बैंक लिंकेज व लोन लेकर आजीविकामूलक गतिविधि से जुड़कर वित्तीय प्रबंधन में माहिर हो रही हैं। स्व सहायता समूह की महिलाएं बैंक लिंकेज कर मंगलवार को मद्देड़ कलस्टर के ग्राम पंचायत वंगापल्ली के सरस्वती स्व सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका गतिवधि हेतु 1 लाख रूपये नया ऋण निकासी किया गया। बुधवार को गंगालूर कलस्टर की ग्राम पंचायत गंगालूर की  ईशा स्व सहायता समूह को धान खरीदी हेतु 1 लाख  रूपये वहीं मिस्टी स्व सहायता समूह को कपड़ा दुकान व फैंसी स्टोर हेतु 1 लाख रूपये प्राप्त हुए हैं।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने संत कबीर साहेब जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

रायपुर 10 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 11 जून को संत कबीर साहेब जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी है। उन्होंने कहा कि…

Read more

मनेन्द्रगढ़ बीईओ सुरेन्द्र जायसवाल निलंबित

*शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप* *कमिश्नर सरगुजा संभाग ने की कार्रवाई* रायपुर, 10 जून 2025/ सरगुजा संभाग के आयुक्त ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रदेश की 20 हजार 600 सुदूर बसाहटों को मुख्य मार्ग से जोड़ने 21 हजार 630 करोड़ रूपये की सैद्धांतिक स्वीकृति

प्रदेश की 20 हजार 600 सुदूर बसाहटों को मुख्य मार्ग से जोड़ने 21 हजार 630 करोड़ रूपये की सैद्धांतिक स्वीकृति

मंडियों में किसानों को मूंग विक्रय का मिले उचित दाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मंडियों में किसानों को मूंग विक्रय का मिले उचित दाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना में होगा 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना में होगा 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बना दुनिया का 5वां सबसे बड़ा रक्षा निर्यातक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बना दुनिया का 5वां सबसे बड़ा रक्षा निर्यातक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 जून को आएंगी मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 जून को आएंगी मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विश्व नेत्रदान दिवस पर दूसरों के जीवन का अंधियारा मिटाने का लें संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विश्व नेत्रदान दिवस पर दूसरों के जीवन का अंधियारा मिटाने का लें संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव