मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलने जनदर्शन में पहुंचे हजारों लोग – IMNB NEWS AGENCY

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलने जनदर्शन में पहुंचे हजारों लोग

*समस्या और मांगों का आवेदन देकर समाधान का किया आग्रह*

*मुख्यमंत्री ने रायपुर के अशोका रतन कॉलोनी के पास की जर्जर सड़क के मरम्मत के दिए निर्देश*

रायपुर, 4 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य की जनता की समस्याओं की सुनवाई एवं अपेक्षाओं को जानने के उद्देश्य से शुरू किए गए जनदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग आने लगे हैं। मुख्यमंत्री जनदर्शन में आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानने के साथ ही उनसे आवेदन भी ले रहे हैं। 04 जुलाई गुरूवार को जनदर्शन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग मुख्यमंत्री निवास कार्यालय अपनी समस्याओं, मांगों को लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री से मिलने वालों ने आर्थिक सहायता, इलाज के लिए सहायता, विभिन्न निर्माण कार्याें के संबंध में आवेदन देकर समाधान का आग्रह किया।

इस दौरान राजधानी रायपुर के जोन क्रमांक 3 के वार्ड 10 में नार्थ सिटी आदर्श नगर मोवा के नागरिकों ने अशोका रतन के पास लगभग 600 मीटर की सड़क खराब होने की जानकारी मुख्यमंत्री को देते हुए यहां पक्की सड़क बनवाने का आग्रह किया। नागरिकों ने बताया कि कच्ची सड़क होने के कारण बरसात में उन लोगों की दिक्कतें होती है। श्री आर के तिवारी ने मुख्यमंत्री को इस संबंध में कॉलोनी वासियों की ओर से आवेदन सौंपा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उचित करवाई के निर्देश दिए।

Related Posts

जल संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा भू-जल संवर्धन मिशन – विष्णु देव साय

*मुख्यमंत्री ने भू-जल संवर्धन मिशन का किया शुभारंभ, भू-जल और वर्षा जल संरक्षण पर शहरों में होंगे प्रभावी काम* *हाइड्रोलॉजिस्ट्स, कॉलोनाइजर्स, उद्योग समूह, राज्य शासन के विभिन्न विभागों और विशेषज्ञों…

Read more

उद्योग मंत्री देवांगन कोरबा में आयोजित सुशासन तिहार में होंगे शामिल

रायपुर, 20 मई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नेतृत्व में गांव एवं शहरी क्षेत्रों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग…

Read more

You Missed

जल संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा भू-जल संवर्धन मिशन – विष्णु देव साय

जल संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा भू-जल संवर्धन मिशन – विष्णु देव साय

उद्योग मंत्री देवांगन कोरबा में आयोजित सुशासन तिहार में होंगे शामिल

उद्योग मंत्री देवांगन कोरबा में आयोजित सुशासन तिहार में होंगे शामिल

हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने बस्तर एवं तोकापाल ब्लॉक के स्कूलों में समर कैंप का लिया जायजा

कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने बस्तर एवं तोकापाल ब्लॉक के स्कूलों में समर कैंप का लिया जायजा