छत्तीसगढ़ में होगी हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ की तीन सभा, बस्तर में होगी लोकतंत्र की जीत, महेश कश्यप रिकार्ड मतों से जीतेंगे चुनाव

*बस्तर में होगी लोकतंत्र की जीत, महेश कश्यप रिकार्ड मतों से जीतेंगे चुनाव*

*बस्तर में मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह, भाजपा को जिताने लोग घरों से निकर कर रहे वोट*

*पूरे देश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ वातावरण, प्रियंका गांधी के दौरे से कांग्रेस को नहीं होगा फायदा*

*सीएम योगी को सुनने कार्यकर्ताओं व लोगों में उत्साह, छत्तीसगढ़ में करेंगे तीन सभाएं*

रायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, लोकसभा सीट बस्तर में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। चुनाव को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह है। लोग घरों से निकल कर वोट करने आ रहे हैं। श्री साव ने बताया कि चुनाव आयोग ने मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया है, जिसका असर देखने को मिल रहा है। बस्तर में एक बार फिर लोकतंत्र की जीत होगी।

उपमख्यमंत्री ने आग्रह किया है कि लोग मतदान करने घरों से बाहर निकले। विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें। लोकतंत्र में सभी को मतदान करने का अधिकार है। सभी अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करे।

श्री साव ने कहा कि, बस्तर में भारी पैमाने पर भाजपा के पक्ष में वोटिंग होगी। महेश कश्यप रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे।

श्री साव ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर कहा कि, कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। पूरे देश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ वातावरण है। कांग्रेस में भगदड़ मची है। प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ आने से कांग्रेस को कोई लाभ मिलने वाला नहीं है।

कांग्रेस ने 2018 में बड़े बड़े दावे किए थे। लेकिन एक भी वादें पूर्ण नहीं किए। 2023 के चुनाव में 75 सीटें जीतने का दावा किया था। लेकिन दावे की हवा निकल गई।

साय सरकार ने 100 दिन में बहुत काम किया। मोदी की अधिकतर गारंटी पूरी की है। इसलिए बीजेपी के पक्ष में वातावरण है। भाजपा सभी सीटें जीतेगी।

उपमुख्यमंत्री श्री साव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को लेकर कहा कि, योगी जी ने उत्तर प्रदेश की दशा और दिशा बदली है। उनकी कुशल प्रशासक की छवि बनी है। लोग योगी जी को सुनना चाहते हैं। योगी जी के आने से कार्यकर्ताओं व लोगों में उत्साह होगा। इससे मिशन 11 सीटें जीतने में मदद मिलेगी। इस बार कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा।
श्री साव ने बताया कि, सीएम योगी जी की छत्तीसगढ़ में तीन सभाएं होंगी। राजनांदगांव के अलावा बिलासपुर में भी सभा है।

//// /////

Related Posts

एसएमई एक्सचेंज व वैकल्पिक वित्त पोषण पर कार्यशाला आयोजित

रायपुर, 10 जून 2025/राजधानी रायपुर स्थित सर्किट हाउस के मिनी कॉन्फ्रेंस हॉल में रैंप (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत SME एक्सचेंज और अल्टरनेटिव फाइनेंसिंग पर एक विशेष…

Read more

जनजातीय समाज के विकास के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री साय

*मंत्रालय में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा* *नई छात्रावास-आश्रम प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ, आश्रम छात्रावासों के संचालन के लिए 85 करोड़ रुपए का ऑनलाइन अंतरण*…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एसएमई एक्सचेंज व वैकल्पिक वित्त पोषण पर कार्यशाला आयोजित

एसएमई एक्सचेंज व वैकल्पिक वित्त पोषण पर कार्यशाला आयोजित

डिप्लोमा इंजीनियरिग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाईन काउंसिलिंग 11 जून से  प्रांरभ

डिप्लोमा इंजीनियरिग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाईन काउंसिलिंग 11 जून से  प्रांरभ

जिले में 01 जून से अब तक 217.9 मिमी वर्षा

जिले में 01 जून से अब तक 217.9 मिमी वर्षा

पाठ क्षेत्र के दूरस्थ अंचल की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा फूलो बाई को मिला पक्का मकान

पाठ क्षेत्र के दूरस्थ अंचल की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा फूलो बाई को मिला पक्का मकान

अगले 4-5 महीने में शुरू हो जाएगा जिला अस्पताल का नया ट्रामा यूनिट

अगले 4-5 महीने में शुरू हो जाएगा जिला अस्पताल का नया ट्रामा यूनिट

जनजातीय समाज के विकास के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय समाज के विकास के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री साय