आज कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात… – IMNB NEWS AGENCY

आज कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात…

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की अगली कड़ी में आज कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के लिए जा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल आमजनों से भेंट-मुलाकात कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल का प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम इसी वर्ष 4 मई से शुरू हुआ है। उन्होंने इसकी शुरुआत सरगुजा संभाग से की। मुख्यमंत्री अब तक राज्य के 16 जिलों के 34 विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए पहुंच चुके हैं।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री आज रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से सुबह 11.30 बजे प्रस्थान कर सुबह 11.55 बजे कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विकासखण्ड बोड़ला के ग्राम झलमला पहुंचेंगे और वहां दोपहर 12 बजे से उनका भेंट-मुलाकात कार्यक्रम प्रारंभ होगा। फिर दोपहर 2 बजे ग्राम झलमला से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.15 बजे सहसपुर-लोहारा पहुंचेंगे और वहां उनका भेंट-मुलाकात कार्यक्रम दोपहर 2.55 बजे से प्रारंभ होगा।

मुख्यमंत्री सहसपुर-लोहारा कॉलेज मैदान से हेलीकॉप्टर द्वारा शाम 4.45 बजे प्रस्थान कर 4.55 बजे न्यू पुलिस लाइन हेलीपेड कवर्धा पहुंचेंगे और वहां शाम 5 बजे नवीन पुल (शबरी नदी) का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6.30 बजे कवर्धा नगर के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित सामाजिक सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके पश्चात् विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात् कवर्धा में रात्रि विश्राम करेंगे।

  • Related Posts

    सर्जिकल ब्लेड की आपूर्ति से संबंधित प्रकरण पर सीजीएमएससी का खंडन

    रायपुर 11 जुलाई 2025/ यह छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) के संज्ञान में आया है कि कुछ मीडिया संस्थानों में यह दर्शाया गया है कि महासमुंद मेडिकल कॉलेज अस्पताल…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1- मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य पुलिस…

    Read more

    You Missed

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके ने की सौजन्य मुलाकात

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके ने की सौजन्य मुलाकात

    मत्स्य बीज उत्पादन कार्य जिले में शुरू अब तक 659 लाख स्पान कर लिया गया उत्पादन चयनित हितग्राहियों को विभाग द्वारा प्रदाय किया जा रहा निःशुल्क मत्स्य बीज स्पॉन, सरसों खली एवं जाल

    मत्स्य बीज उत्पादन कार्य जिले में शुरू अब तक 659 लाख स्पान कर लिया गया उत्पादन चयनित हितग्राहियों को विभाग द्वारा प्रदाय किया जा रहा निःशुल्क मत्स्य बीज स्पॉन, सरसों खली एवं जाल

    कलेक्टर व्यास ने स्कूल शिक्षा विभाग की ली समीक्षा बैठक

    कलेक्टर व्यास ने स्कूल शिक्षा विभाग की ली समीक्षा बैठक

    दुख की घड़ी में पहुंचा जनप्रतिनिधियों का सहारा, सांप काटने से मृत छात्र अमृत साय के घर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय

    दुख की घड़ी में पहुंचा जनप्रतिनिधियों का सहारा, सांप काटने से मृत छात्र अमृत साय के घर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय

    2024 से पूर्व रोजगार पंजीकृत समस्त दस्तावेजों का आधार कार्ड एवं मोबाईल नम्बर से लिंक करना होगा अनिवार्य

    2024 से पूर्व रोजगार पंजीकृत समस्त दस्तावेजों का आधार कार्ड एवं मोबाईल नम्बर से लिंक करना होगा अनिवार्य

    जिले में 01 जून से अब तक 4608.8 मिमी वर्षा

    जिले में 01 जून से अब तक 4608.8 मिमी वर्षा