विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर को राज्य स्तरीय ‘श्रमिक सम्मेलन‘ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा 57 हजार श्रमिकों को 49.43 करोड़ राशि का अंतरण

जिले के 4225 हितग्राहियों को मिली 1.66 करोड़ की सहायता राशि

अम्बिकापुर 17 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के श्रमिकों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका सीधा लाभ श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को मिल रहा है। 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा ‘श्रमिक सम्मेलन‘ में प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को 49 करोड़ 43 लाख 52 हजार 294 रूपए केन्द्रीकृत डी.बी.टी. के माध्यम से वितरण किया गया। यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर जोरा के कृषि मंडप में आयोजित हुआ।
श्रम विभाग अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जिले के 4225 हितग्राहियों को 1 करोड़ 66 लाख 44 हजार रुपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित की गई है। इसमें मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, और निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी सहायता राशि भुगतान योजना के अंतर्गत सहायता राशि का डी.बी.टी. के माध्यम से वितरण किया गया है।

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ हो रही साकार — रजत जयंती वर्ष में आस्था और सांस्कृतिक चेतना की ऐतिहासिक पहल

*विशेष ट्रेन 15 जुलाई को रायपुर से होगी रवाना — मुख्यमंत्री श्री साय हरी झंडी दिखाकर करेंगे शुभारंभ* रायपुर, 14 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के रजत जयंती वर्ष…

Read more

जनपद पंचायत अंबिकापुर में 16 जुलाई को सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा बैठकें होंगी आयोजित

अम्बिकापुर 14 जुलाई 2025/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर में सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा की बैठक 16 जुलाई 2025, बुधवार को आयोजित की जाएगी। जिसकी सूचना जनपद पंचायत के मुख्य…

Read more

You Missed

जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भंडारण

जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भंडारण

आंगनबाड़ी केन्द्रों में पालक चौपाल कार्यक्रम आयोजित

आंगनबाड़ी केन्द्रों में पालक चौपाल कार्यक्रम आयोजित

जिला कार्यालय की साफ-सफाई के लिए 22 जुलाई को निविदा आमंत्रित

जिला कार्यालय की साफ-सफाई के लिए 22 जुलाई को निविदा आमंत्रित

विनोबा ऐप के संबंध में शिक्षक सहायक प्रशिक्षण संपन्न

विनोबा ऐप के संबंध में शिक्षक सहायक प्रशिक्षण संपन्न

नक्शा प्रोजेक्ट अंतर्गत पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ