नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने धान खरीदी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण   – IMNB NEWS AGENCY

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने धान खरीदी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण  

रायपुर, 10 जनवरी 2023/ नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज अपने जनसम्पर्क भ्रमण के दौरान रायपुर जिले के विकासखण्ड आरंग के ग्राम गनौद में धान उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।   डॉ. डहरिया ने वहां पर किसानों से समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी का जायजा लिया और किसानों को भुगतान के बारे में सहकारी समिति में मौजूद कर्मचारियों से जानकारी ली। सहकारी समिति के अधिकारियों ने बताया कि समिति में अब तक करीब 44 हजार 255 क्विंटल धान खरीदी गई है तथा किसानों को 7 करोड़ 8 लाख 45 हजार रूपए की भुगतान ऑनलाइन कर दिया गया है। समिति के अधिकारियों ने जानकारी दी कि उपार्जन केन्द्र से अब तक मिलर्स द्वारा 38 हजार 400 क्विंटल धान का उठाव किया गया है। धान खरीदी हेतु पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध है और धान खरीदी सुचारू ढंग से की जा रही है। मंत्री डॉ. डहरिया ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीदी केन्द्र में आने वाले किसानों को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़े यह सुनिश्चित करें। किसानों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Related Posts

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना की राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

रायपुर, 05 जून 2025/मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना की राज्य स्तरीय समिति बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में परिवहन विभाग के सचिव एवं आयुक्त श्री एस.प्रकाश की अध्यक्षता में सम्पन्न…

Read more

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक प्रदूषण: दुष्प्रभाव एवं समाधान विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

*450 से अधिक बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग* *लेहक बडोले, योगिता वर्मा, उत्कर्ष पटेल एवं लवली खुटियारे रहे प्रथम विजेता* रायपुर, 05 जून 2025/ विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम 2.0“ अभियान की हुई शुरुआत

विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम 2.0“ अभियान की हुई शुरुआत

प्रयास आवासीय  विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु  परीक्षा परिणाम जारी,  दावा-आपत्ति 10 जून तक आमंत्रित

प्रयास आवासीय  विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु  परीक्षा परिणाम जारी,  दावा-आपत्ति 10 जून तक आमंत्रित

शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के सम्बंध में कलेक्टर ने ली प्रेस वार्ता

शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के सम्बंध में कलेक्टर ने ली प्रेस वार्ता

मॉरिटानिया, कुवैत और बहरीन को ई-वीज़ा सुविधा के पात्र देशों की सूची में किया गया शामिल

मॉरिटानिया, कुवैत और बहरीन को ई-वीज़ा सुविधा के पात्र देशों की सूची में किया गया शामिल

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 12 जून को

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 12 जून को

पुनर्वास स्थल तैयार होने के बाद करें विस्थापन का कार्यः कलेक्टर